मंगलवार, 17 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा रोडवेज की AC बसों की नहीं हो रही रिपेयरिंग, टाइम मिस, यात्री परेशान

हरियाणा: Haryana roadways ac buses : हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल एसी बसों की समय पर मरम्मत नहीं होने के चलते टाइम मिस हो रहे हैं।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
17 नवंबर 2026 को 06:00 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा रोडवेज की AC बसों की नहीं हो रही रिपेयरिंग, टाइम मिस, यात्री परेशान
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा रोडवेज की AC बसों की नहीं हो रही रिपेयरिंग, टाइम मिस, यात्री परेशान।
  • हरियाणा: Haryana roadways ac buses : हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल एसी बसों की समय पर मरम्मत नहीं।
  • ऐसे में यात्रियों को एसी बसों का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: Haryana roadways ac buses : हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल एसी बसों की समय पर मरम्मत नहीं होने के चलते टाइम मिस हो रहे हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में यात्रियों को एसी बसों का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है। चंडीगढ़ रूट पर दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर चलने वाली एसी बस 10 दिन बाद जींद डिपो में वापस आई है।

मामले का पूरा विवरण

ऐसे में वहां एसी बस की जगह साधारण रोडवेज बस को भेज जा रहा था। ऐसी ही स्थिति कभी-कभी दूसरे रूट पर हो जाती है।

बेहतर सुविधाओं को देखते हुए यात्री एसी बसों में सफर करने को लेकर प्राथमिकता देते हैं, लेकिन कई बार एसी बस की मरम्मत नहीं हो पाती। इसके चलते उस समय पर साधारण रोडवेज बस चला दी जाती है।

जींद डिपो में 10 एसी बस हैं, जिसमें से सात बस जींद उपकेंद्र व दो बस सफीदों और एक बस नरवाना उपकेंद्र में है। ऐसे में यात्रियों को एसी बसों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

बसों की मरम्मत नहीं होने पर कभी दोपहर 12 बजे चंडीगढ़, दो बजकर 10 मिनट पर गुरुग्राम व दो बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ जाने वाली एसी बस के टाइम मिस हो जाते हैं। इसके चलते एसी बसों की जगह साधारण बस भेज दी जाती है।

साधारण बसों में यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण कई बार महिला यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती। एसी बसों में यात्रियों के सामान के लिए पीछे की तरफ अलग से जगह दी जाती है।

इसमें वे ट्राली बैग सहित अन्य सामान रख सकते हैं, जबकि साधारण रोडवेज बसों में अंदर ही सामान रखने के लिए सीटों के आगे थोड़ी बहुत जगह होती है। जींद से नौ बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़, 12 बजे चंडीगढ़ और दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए एसी बस जाती है।

वहीं सात बजकर 50 मिनट, 11 बजकर 20 मिनट, 12 बजकर 35 मिनट व दो बजकर 10 मिनट पर गुरुग्राम के लिए एसी बस चलती है। इसके अलावा दो एसी बस सफीदों उपकेंद्र व एक बस नरवाना उपकेंद्र में है।

लंबे रूट से वापस डिपो में रात तक बस आने के कारण बसों की मरम्मत समय पर नहीं हो पाती। इस कारण अगले दिन एक से दो एसी बसों के टाइम मिस जाते हैं।

यात्रियों की मांग है कि एसी बसों की मरम्मत समय रहते होनी चाहिए, जिससे यात्रियों को सही समय पर अपने निर्धारित समय पर जाने के लिए बस मुहैया हो जाए। चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली एसी बस हो गई थी ब्रेकडाउन चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली एक एसी बस ब्रेकडाउन हो गई थी।

मरम्मत के लिए बस को संबंधित कंपनी की एजेंसी में भेजा जाता है। वर्कशाप में टायर पंक्चर सहित थोड़ी बहुत मरम्मत की जाती है।

बड़ी खामी आने पर बसों को संबंधित एजेंसी में भेजा जाता है। रात को जब बस डिपो आती है तो कई बार बसों की मरम्मत समय पर नहीं हो पाती।

ऐसे में एसी बस की जगह साधारण रोडवेज बस को भेज दिया जाता है। जिस रूट पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा होती है, वहां बसों का संचालन किया जाता है।

--सुनील पूनिया, डीआइ बस स्टैंड जींद।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा रोडवेज की AC बसों की नहीं हो रही रिपेयरिंग, टाइम मिस, यात्री परेशान | पानीपत लाइव - Panipat Live