खेल व युवा: हरियाणा के जींद निवासी भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भाजपा जॉइन कर ली है। उन्हें राष्ट्रीय OBC मोर्चा की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
चहल को विशेष आमंत्रित सदस्य (स्पेशल इनवाइटी) बनाया गया है। भाजपा ने शनिवार को OBC मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की।
मामले का पूरा विवरण
इसमें चहल के अलावा 3 और हरियाणवियों को भी जगह दी गई है। OBC मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
अमरपाल मौर्य हिसार और सिरसा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने हिसार के आसपास के क्षेत्रों के कई दौरे किए।
चहल ने करीब 2 महीने पहले ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट से सन्यास लिया था। डोमेस्टिक मैचों में हरियाणा की तरह से खेलते हैं, जबकि आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेले।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
हरियाणा से इन चेहरों को मिली जगह बीजेपी ओबीसी की नई टीम में युजवेंद्र चहल के साथ प्रदेश की 3 और चेहरों को जगह मिली है। सरिता जांगिड़ को राष्ट्रीय मंत्री, अवनीत कौर व रामेश्वर प्रजापति को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
4-5 साल की उम्र से खेल रहे क्रिकेट युजवेंद्र चहल का पैतृक गांव जींद जिले का दरियावाला है। उन्हें 4-5 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलने का शौक था।
उनके पिता केके चहल जींद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रह चुके हैं। बेटे की क्रिकेट में रुचि देखते हुए उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास अपने खेत में ही क्रिकेट की पिच तैयार करवा दी थी।
चहल स्कूल के दिनों में रोजाना 4 से 5 घंटे क्रिकेट की प्रैक्टिस करते थे। आगे चलकर उन्होंने दिल्ली में कोच रणधीर सिंह की एकेडमी जॉइन की।
क्रिकेट से पहले शतरंज में भी आजमाया हाथ युजवेंद्र चहल क्रिकेट में आने से पहले शतरंज खेलते थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।
बाद में उन्होंने क्रिकेट को अपना करियर बनाया। 2016 में भारतीय टीम के लिए वनडे और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया।
वह 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे। This website follows the DNPA Code of Ethics.।




