शनिवार, 21 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

पंचकूला में करें साइकिल की सवारी, किराये पर होगा उपलब्ध

हरियाणा: panchkula news : चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के प्रमुख शहर पंचकूला में अब घूमने वालों को नगर निगम खास सौगात देने जा रहा है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
21 नवंबर 2026 को 06:50 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
पंचकूला में करें साइकिल की सवारी, किराये पर होगा उपलब्ध
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • पंचकूला में करें साइकिल की सवारी, किराये पर होगा उपलब्ध।
  • हरियाणा: panchkula news : चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के प्रमुख शहर पंचकूला में अब घूमने वालों को नगर निगम।
  • इससे लोग आसानी से शहर की सुंदरता के नजारे ले सकेंगे।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: panchkula news : चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के प्रमुख शहर पंचकूला में अब घूमने वालों को नगर निगम खास सौगात देने जा रहा है। इसके तहत नगर निगम ने तय किया है कि घूमने वालों को किराये पर साइकिल उपलब्ध करवाई जाएंगी।

इससे लोग आसानी से शहर की सुंदरता के नजारे ले सकेंगे। हालांकि इससे पहले भी पंचकूला में किराये पर साइकिल देने की योजना चल रही थी, लेकिन अब लंबे समय से यह बंद पड़ी है।

मामले का पूरा विवरण

अब नगर निगम ने दोबारा इसको शुरू करने का फैसला लिया है। इससे जहां लोगों को बेहतर यातायात व्यवस्था मिलेगी, वहीं शहर का पर्यावरण संरक्षण भी होगा।

पंचकूला में यह साइकिल परियोजना अब नगर निगम दोबारा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए टेंडर की तैयारी की गई है।

इसी प्रक्रिया में इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए स्थानीय निकाय विभाग के मुख्यालय के पास भेज दिया गया है। जैसे ही मुख्यालय से मंजूरी मिलती है, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

50 साइकिल स्टैंड होंगे संचालित दोबारा से शुरू हो रही इस योजना के लिए नगर निगम ने तय किया है कि प्रथम चरण में 50 साइकिल स्टैंड संचालित किए जाएंगे। यहां पर 30 नए स्टैंड होंगे।

वहीं पहले बने हुए 20 साइकिल स्टैंड को भी दोबारा चालू करने के लिए तैयार किया जाएगा। पीपीपी आधार पर चलेगी योजना यह योजना नगर निगम द्वारा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी के आधार शुरू की जाएगी।

इसका उद्देश्य है कि साइकिलों के रखरखाव और संचालन के साथ तकनीकी को बेहतर बनाया जा सकता है। इसके बाद दूसरे चरण को आगे बढ़ाते हुए दायरे को विस्तार दिया जाएगा।

क्योंकि इस योजना के तहत घग्गर पार के सेक्टरों के साथ-साथ मनसा देवी काॅम्प्लेक्स क्षेत्र भी आएगा।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
पंचकूला में करें साइकिल की सवारी, किराये पर होगा उपलब्ध | पानीपत लाइव - Panipat Live