शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: युवा महोत्सव में दिव्या, विवेक, सन्नी शिवम, निक्की और तुषार रहे अव्वल

पानीपत शहर: संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में एसडी पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 09:15 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: युवा महोत्सव में दिव्या, विवेक, सन्नी शिवम, निक्की और तुषार रहे अव्वल
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: युवा महोत्सव में दिव्या, विवेक, सन्नी शिवम, निक्की और तुषार रहे अव्वल।
  • पानीपत शहर: संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत।
  • हिंदी कविता लेखन में दिव्या, चित्रकला (पेंटिंग) में विवेक, नुक्कड़ नाटक में शिवम, सामूहिक लोक नृत्य में।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में एसडी पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का शुक्रवार को समापन हो गया।

हिंदी कविता लेखन में दिव्या, चित्रकला (पेंटिंग) में विवेक, नुक्कड़ नाटक में शिवम, सामूहिक लोक नृत्य में निक्की, सामूहिक लोकगीत में तुषार और सामूहिक लोक वादन में सन्नी देवल ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी।

मामले का पूरा विवरण

इन सभी छह प्रमुख विधाओं में पहला स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागी व टीमें आगामी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में पानीपत जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। समापन समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी एवं सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा बतौर मुख्य अतिथि रहे।

उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का उपयोग देश व समाज के विकास में करें, क्योंकि नशा मुक्त युवा ही स्वस्थ, सशक्त व विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

जिला अस्पताल से पहुंचे डॉ. सतीश देशवाल ने युवाओं को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व आसपास के लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।

आयोजन समिति के प्रवक्ता एवं आईटीआई पानीपत के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने सहयोग के लिए एसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, कॉलेज स्टाफ, निर्णायक मंडल, आयोजन समिति के सदस्यों, अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।

उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा द्वारा किया जाएगा और राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले विजेताओं को 10 से 12 जनवरी तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा।

इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यातिथि होंगे। प्रतियोगिता के परिणामहिंदी कविता लेखन में दिव्या प्रथम, विजेता द्वितीय और रिया तृतीय रही।

चित्रकला में विवेक, मोनी व सौरव ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। नुक्कड़ नाटक में शिवम ने पहला, स्वीटी ने दूसरा और रिया ने तीसरा स्थान पाया है।

सामूहिक लोक नृत्य में निक्की प्रथम, रीति द्वितीय और हिमांशी तृतीय रही। सामूहिक लोकगीत में तुषार पहले, जैसमिन दूसरे व मानसी तीसरे स्थान पर रही।

सामूहिक लोक वादन में सन्नी देवल प्रथम, देव शर्मा द्वितीय व प्रशांत तृतीय रहे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: युवा महोत्सव में दिव्या, विवेक, सन्नी शिवम, निक्की और तुषार रहे अव्वल | पानीपत लाइव - Panipat Live