समालखा: संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। नेशनल हाईवे पर विधायक की कोठी और पेट्रोल पंप के नजदीक वीरवार रात एक अज्ञात वाहन ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर भी उखड़कर जमीन पर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मामले का पूरा विवरण
दूसरी ओर इस घटना के कारण बिहौली इंडस्ट्रीज फीडर से जुड़े कई प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 14 घंटे तक बिजली गुल रहने से फैक्ट्रियों, होटल-ढाबों और पेट्रोल पंपों का कामकाज प्रभावित रहा।
समालखा सब डिवीजन के अंतर्गत बिहौली इंडस्ट्रीज फीडर से जीटी रोड स्थित सामान्य अस्पताल, विभिन्न फैक्ट्रियों, पेट्रोल पंपों और होटल-ढाबों को बिजली सप्लाई की जाती है। वीरवार रात करीब दो बजे पानीपत से दिल्ली की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने विधायक की कोठी और पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे लगे एच पोल को टक्कर मार दी।
इससे पोल और उस पर लगा ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
घटना की सूचना बिजली निगम को दी गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित हुआ।
हालांकि, घटनास्थल से आगे की बिजली सप्लाई सामान्य रही। समालखा सब डिवीजन के एसडीओ ने बताया कि ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचाने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र भेजा जाएगा।
हादसे में कुछ फैक्ट्रियों, होटल-ढाबों और पेट्रोल पंपों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। निगम की टीम ने व्यवस्था दुरुस्त कर बिजली सप्लाई बहाल कर दी।
-नरेश कुमार, एसडीओ, समालखा सब डिवीजन।




