शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
टेक्सटाइल व व्यापारपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: पार्किंग शुल्क पर विवाद, व्यापारी बोले- धक्काशाही से घटे ग्राहक

टेक्सटाइल व व्यापार: पालिका बाजार में पार्किंग शुल्क शुरू करने के विवाद को सुलझाने के लिए शुक्रवार को जिला सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारियों के बीच।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 09:10 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: पार्किंग शुल्क पर विवाद, व्यापारी बोले- धक्काशाही से घटे ग्राहक
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: पार्किंग शुल्क पर विवाद, व्यापारी बोले- धक्काशाही से घटे ग्राहक।
  • टेक्सटाइल व व्यापार: पालिका बाजार में पार्किंग शुल्क शुरू करने के विवाद को सुलझाने के लिए शुक्रवार को।
  • इसके बाद विधायक बाजार प्रधानों के साथ मौके का निरीक्षण करेंगे।
  • टेक्सटाइल व व्यापार से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

टेक्सटाइल व व्यापार: पालिका बाजार में पार्किंग शुल्क शुरू करने के विवाद को सुलझाने के लिए शुक्रवार को जिला सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारियों के बीच बैठक हुई। करीब एक घंटे चली बैठक में निर्णय लिया गया कि बाजार के हिस्से में दो दिन तक पार्किंग शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

इसके बाद विधायक बाजार प्रधानों के साथ मौके का निरीक्षण करेंगे। इस बैठक की मध्यस्थता खुद शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज और मेयर कोमल सैनी ने की।

मामले का पूरा विवरण

प्रशासन से उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और निगमायुक्त अंकिता चौधरी शामिल रही। वहीं व्यापारियों की अगुवाई संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लिखा व चेयरमैन अनिल मदान ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि बाजार में पूर्वी छोर का सीमांकन किया जाएगा। इसके बाद विधायक स्वयं सभी बाजार प्रधानों के साथ मौके का मुआयना करेंगे।

निगमायुक्त अंकिता चौधरी भी निरीक्षण में शामिल रहेंगी। संयुक्त व्यापार मंडल ने आगे आकर पालिका बाजार के दुकानदारों की समस्या को प्रमुखता से रखा।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

मंडल के प्रधान गौरव लिखा और चेयरमैन अनिल मदान ने कहा कि नगर निगम ने इस बार पालिका बाजार स्थित कार्यालय के दोनों तरफ पार्किंग का ठेका दे दिया है, जबकि इससे पहले केवल एक तरफ (पश्चिमी हिस्से) में ही पार्किंग का ठेका दिया जाता था।

ठेकेदार बाजार में दाखिल होते ही पार्किंग फीस वसूलने लगता है और बाजार के बीच में मनमानी व धक्काशाही की स्थिति बनी हुई है। व्यापारियों ने बताया कि वे दिवाली के समय से ही इस पार्किंग व्यवस्था का लगातार विरोध कर रहे हैं और मेयर कोमल सैनी के आश्वासन के बावजूद शुल्क वसूली बंद नहीं की गई।

पार्किंग फीस के कारण ग्राहकों ने बाजार में खरीदारी के लिए आना कम कर दिया है, जिससे दिवाली के बाद अब शादी-ब्याह के सीजन में भी दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है। शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज ने कहा कि दुकानदारों के हित में सभी के साझा सुझाव लेकर पूरा किया जाएगा।

उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि भविष्य में पार्किंग व्यवस्था में कोई बदलाव किया जाता है तो दुकानदारों को दोपहिया वाहनों के दो-दो फ्री पास उपलब्ध करवाए जाएंगे। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने विधायक प्रमोद विज के साथ पूरे विषय पर मंथन करते हुए दुकानदारों से सुझाव मांगे।

उपायुक्त ने कहा कि डिमार्केशन के उपरांत दुकानदारों के हित में लिए गए निर्णय पर पूरी गंभीरता से काम करेगा और दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। निगमायुक्त अंकिता चौधरी ने बताया कि पार्किंग परिसर में रेट चार्ट चस्पा किए जाएंगे और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का प्रावधान भी किया जा रहा है।

बैठक में मेयर कोमल सैनी ने भी अपने सुझाव रखे। इस मौके पर सुशील भराड़ा, कर्मचंद नारंग, प्रीतपाल सिंह, सुनील सिंगला, आशीष तायल, सुनील वधवा, हिमांशु कटारिया, विजय, सचिन, हिमांशु, कृष्ण बंसल, अंकुश बंसल, कमल गर्ग, साहिल, यश बत्रा और विपिन मौजूद रहे।

पूर्व दिशा की पार्किंग व्यापारी संभालेंगेसंयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लिखा ने बताया कि पालिका बाजार की पूर्वी दिशा में पार्किंग में व्यवस्था व्यापारी संभालेंगे। व्यापारी सुरक्षाकर्मी लगाएंगे और सभी वाहनों को व्यवस्थित रखा जाएगा।

व्यापारी पहले भी इसमें अपना पूरा सहयोग रखते थे। पालिका बाजार में करीब 50 बड़ी दुकान हैं।

पालिका बाजार की पार्किंग को लेकर बात करते शहरी विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष- फोटो : samvad पालिका बाजार की पार्किंग को लेकर बात करते शहरी विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष- फोटो : samvad।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: पार्किंग शुल्क पर विवाद, व्यापारी बोले- धक्काशाही से घटे ग्राहक | पानीपत लाइव - Panipat Live