सोमवार, 23 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: अमृत फार्मेसी में दो दिन में खत्म हुआ डाइपर का स्टॉक, मरीजों को बाहर से खरीदने पड़ रहे

पानीपत शहर: 90 रुपये का पैकेट मेडिकल स्टोर पर 120 रुपये में खरीदने को मजबूर परिजनसंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
23 नवंबर 2026 को 01:24 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: अमृत फार्मेसी में दो दिन में खत्म हुआ डाइपर का स्टॉक, मरीजों को बाहर से खरीदने पड़ रहे
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: अमृत फार्मेसी में दो दिन में खत्म हुआ डाइपर का स्टॉक, मरीजों को बाहर से खरीदने पड़ रहे।
  • पानीपत शहर: 90 रुपये का पैकेट मेडिकल स्टोर पर 120 रुपये में खरीदने को मजबूर परिजनसंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत।
  • यहां डाइपर का पैकेट 90 रुपये में मिलता है, जबकि बाहर मेडिकल स्टोर से यही पैकेट 120 रुपये में खरीदना पड़ रहा है।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: 90 रुपये का पैकेट मेडिकल स्टोर पर 120 रुपये में खरीदने को मजबूर परिजनसंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। अस्पताल की अमृत फार्मेसी में डाइपर का स्टॉक महज दो दिन में खत्म हो गया।

यहां डाइपर का पैकेट 90 रुपये में मिलता है, जबकि बाहर मेडिकल स्टोर से यही पैकेट 120 रुपये में खरीदना पड़ रहा है। बच्चों की ओपीडी में रोजाना 150 से अधिक बच्चे पहुंच रहे हैं।

मामले का पूरा विवरण

इनमें कुछ बच्चों को बीमारी की गंभीरता के चलते भर्ती भी करना पड़ रहा है। लेबर वार्ड और अन्य वार्डों में भर्ती बच्चों के अभिभावकों को भी जरूरी सामान के लिए बाहर के मेडिकल स्टोर पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

सुताना निवासी रमेश ने बताया कि उनके बेटे को उल्टी और दस्त की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अब तक अमृत फार्मेसी से डाइपर खरीद रहे थे, लेकिन सोमवार को वहां स्टॉक खत्म होने के कारण उन्हें बाहर से 120 रुपये में पैकेट खरीदना पड़ा।

अस्पताल के सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि अमृत फार्मेसी में डाइपर की सुविधा उपलब्ध है। फिलहाल स्टॉक खत्म हो गया है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

दोबारा आपूर्ति के लिए मांग भेज दी गई है। इनसेटसोमवार को ओपीडी में पहुंचे 1426 मरीजमौसम में बदलाव के कारण अस्पताल की ओपीडी में खांसी-जुकाम, बुखार और गले में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

रविवार को ओपीडी बंद रहने के बाद सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। इस दौरान 473 नए मरीज और 953 फॉलोअप मरीज उपचार के लिए पहुंचे।

मंगलवार को सरकारी अवकाश होने के कारण अस्पताल की ओपीडी बंद रहेगी।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: अमृत फार्मेसी में दो दिन में खत्म हुआ डाइपर का स्टॉक, मरीजों को बाहर से खरीदने पड़ रहे | पानीपत लाइव - Panipat Live