समालखा: बाबा श्याम सेवा समिति ने शनिवार को प्राचीन श्री देवी मंदिर से चुलकाना धाम के लिए बाबा श्याम के दर्शन के लिए बस रवाना की। इस दौरान मुख्य अतिथि सुमन देवी और उनके पुत्र परविंदर ने नारियल फोड़कर बस रवाना की और भंडारे की सेवा भी दी।
समिति के अध्यक्ष पवन कंसल ने बताया कि समिति द्वारा हर महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी को सभी श्याम भक्तों को निशुल्क दर्शन कराए जाते हैं जिसमें संस्था द्वारा ही आना-जाना, खाना निशुल्क दिया जाता है।
मामले का पूरा विवरण
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर शनिवार को सुबह पांच बजे मंदिर से बस को मुख्यातिथि ने नारियल तोड़कर रवाना किया। इस अवसर पर राकेश मित्तल, अंकित कंसल उपस्थित रहे।




