सोमवार, 16 नवंबर 2026
इसरानापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: नए भवन में तहसील और एसडीएम कार्यालय किए स्थानांतरित

इसराना: इसराना तहसील कार्यालय पिछले काफी वर्षो से इसराना की बीडीपीओ बिल्डिंग में चल रहा था और पटवारियों के दूसरे स्थान पर बैठने से 28 गांवों के लोगों को परेशानी।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
16 नवंबर 2026 को 10:10 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: नए भवन में तहसील और एसडीएम कार्यालय किए स्थानांतरित
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: नए भवन में तहसील और एसडीएम कार्यालय किए स्थानांतरित।
  • इसराना: इसराना तहसील कार्यालय पिछले काफी वर्षो से इसराना की बीडीपीओ बिल्डिंग में चल रहा था और पटवारियों।
  • इसराना तहसील कार्यालय अब तहसील की नई बनी बिल्डिंग में शिफ्ट हो गया है।
  • इसराना से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

इसराना: इसराना तहसील कार्यालय पिछले काफी वर्षो से इसराना की बीडीपीओ बिल्डिंग में चल रहा था और पटवारियों के दूसरे स्थान पर बैठने से 28 गांवों के लोगों को परेशानी होती थी। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के प्रयासों से प्रदेश सरकार ने बीडीपीओ कार्यालय के पास ही मांडी रोड पर सवा दो एकड़ में 9.74 करोड़ रुपये की लागत से तहसील की तीन मंजिला नई बिल्डिंग और तहसील के पीछे ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार व तहसील स्टाफ के मकान बनाए गए है।

इसराना तहसील कार्यालय अब तहसील की नई बनी बिल्डिंग में शिफ्ट हो गया है। नई तहसील बिल्डिंग में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो व सभी गांव के पटवारी एक ही स्थान पर बैठेंगे, जिससे इसराना तहसील के सभी 28 गांवों के लोगों को राजस्व विभाग संबंधित सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेगी।

मामले का पूरा विवरण

इसराना रेस्ट हाउस में चल रहा इसराना सब डिविजन के एसडीएम का कार्यालय भी तहसील की नई बिल्डिंग में दूसरे फ्लोर पर शिफ्ट हो गया है। इससे दोनो, इसराना व मतलौडा ब्लाकों के 64 गांवों के लोगों को भी फायदा होगा।

वहीं इसराना एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने सोमवार को तहसील की नई बनी बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नई तहसील बिल्डिंग में अभी भी कई काम बाकी है।

नई बिल्डिंग में पीने के पानी के लिए वाटर कूलर, लाईटें, कई कमरों की फॉल सिलिंग, मैन गेट, ई दिशा केंद्र, पार्किंग कई काम बाकी है और साफ सफाई भी सही तरह से नहीं हुई है। एसडीएम नवदीप नैन ने बताया कि नई बिल्डिंग में जो-जो काम बाकी है, उनको जल्द पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को पत्र लिखेगें।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

तहसीलदार व तहसील स्टाफ के मकान बनने से अधिकारियों व कर्मचारियों को आने-जाने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: नए भवन में तहसील और एसडीएम कार्यालय किए स्थानांतरित | पानीपत लाइव - Panipat Live