पानीपत शहर: बिशन स्वरूप कॉलोनी के होटल में नशे में मिला युवकमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित सिल्वर स्टार होटल में डायल-112 की टीम को बुलाकर एक युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई कर दी।
आरोप है कि शराब के नशे में धुत युवक ने पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। थाना शहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
मामले का पूरा विवरण
शुक्रवार को अदालत में पेशी के बाद उसे जमानत मिल गई। डायल-112 ईआरवी-0550 के इंचार्ज मुख्य सिपाही अनिल कुमार ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 नवंबर को उनके पास मारपीट की सूचना आई थी।
वहां काउंटर पर एक युवक शराब के नशे में मिला। उससे कॉल करने के बारे में पूछा तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और उनकी वर्दी फाड़ दी। सूचना मिलने पर थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
पूछताछ में आरोपी की पहचान विकास निवासी काठ मंडी, कृष्णा नगर, सोनीपत के रूप में हुई। वह फिलहाल पानीपत की देशराज कॉलोनी में रह रहा था।
थाना शहर प्रभारी कटार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी युवक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।




