पानीपत शहर: संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। जीटी रोड स्थित आईबी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में बीबीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसमें 18 विद्यार्थियों ने कल्पनाशीलता व कलात्मक प्रतिभा से आकर्षक कार्ड तैयार किए। प्रतियोगिता में वृंदा प्रथम, कोमल द्वितीय तथा काजल व लक्ष्य तृतीय रहे, जबकि अभिनव को सांत्वना पुरस्कार मिला।
मामले का पूरा विवरण
इसके साथ ही कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने एक दिवसीय कृमि मुक्ति अभियान भी चलाया। स्वयंसेवकों ने 600 विद्यार्थियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई और स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया।
प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नवाचार और व्यावहारिक कौशल बढ़ाती हैं। वहीं स्वास्थ्य अभियानों से युवा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं और रोगमुक्त समाज के निर्माण को बल मिलता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।




