शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: शिव मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया तुलसी विवाह

पानीपत शहर: जौरासी गांव स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ शिव मंदिर में शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह व पूजन किया गया।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 02:39 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: शिव मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया तुलसी विवाह
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: शिव मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया तुलसी विवाह।
  • पानीपत शहर: जौरासी गांव स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ शिव मंदिर में शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह।
  • महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान की महिमा का गुणगान किया।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: जौरासी गांव स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ शिव मंदिर में शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह व पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से तुलसी पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के प्रधान रामनिवास मित्तल उर्फ पप्पू, उपप्रधान राजीव शर्मा, सचिव धर्मवीर सिंह और मंदिर के पुजारी पंडित राघव शास्त्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

मामले का पूरा विवरण

इस दौरान एकादशी की कथा सुनाई गई और हवन का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति डालकर सभी के सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।

साथ ही तुलसी की महिमा का गुणगान करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को फल का प्रसाद वितरित किया गया।

मंदिर कमेटी के प्रधान रामनिवास मित्तल ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी पर भगवान शालीग्राम और तुलसी का विवाह हुआ था। इसलिए यह दिन तुलसी विवाह के लिए विशेष महत्व रखता है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

तुलसी का पौधा धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर है। प्रत्येक परिवार को तुलसी की पूजा करनी चाहिए और घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

इससे बच्चों में अच्छे संस्कार भी विकसित होते हैं। इस मौके पर जानकी, निर्मला, सरला, बाला व इंद्राणी मौजूद रही।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: शिव मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया तुलसी विवाह | पानीपत लाइव - Panipat Live