शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
इसरानापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: पानीपत के असंध हेड और इसराना डिस्ट्रीब्यूटरी पर होंगे सुधार कार्य, 90 दिन में पूरा होगा काम

इसराना: सिंचाई विभाग ने पानीपत जिले में नहरी ढांचे को मजबूत करने के लिए दो महत्वपूर्ण कार्य शुरू किए हैं।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 03:05 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: पानीपत के असंध हेड और इसराना डिस्ट्रीब्यूटरी पर होंगे सुधार कार्य, 90 दिन में पूरा होगा काम
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: पानीपत के असंध हेड और इसराना डिस्ट्रीब्यूटरी पर होंगे सुधार कार्य, 90 दिन में पूरा होगा काम।
  • इसराना: सिंचाई विभाग ने पानीपत जिले में नहरी ढांचे को मजबूत करने के लिए दो महत्वपूर्ण कार्य शुरू किए हैं।
  • इसके साथ इसराना डिस्ट्रीब्यूटरी के हेड रेगुलेटर की मरम्मत की जाएगी।
  • इसराना से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

इसराना: सिंचाई विभाग ने पानीपत जिले में नहरी ढांचे को मजबूत करने के लिए दो महत्वपूर्ण कार्य शुरू किए हैं। इसमें असंध हेड के गेट व गियरिंग सिस्टम का प्लेटफॉर्म बदलना जाएगा।

इसके साथ इसराना डिस्ट्रीब्यूटरी के हेड रेगुलेटर की मरम्मत की जाएगी। इस काम को 90 दिन में पूरा करना होगा।

मामले का पूरा विवरण

सिंचाई व्यवस्था में हेड रेगुलेटर, गेट, गियरिंग सिस्टम और क्रॉस रेगुलेटर नहरों व रजबाहों में जल प्रवाह को नियंत्रित और संतुलित करने का आधार हैं। लगातार जल प्रवाह, नमी, बदलते मौसम और नियमित संचालन के कारण समय के साथ प्लेटफॉर्म तथा मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल उपकरणों में घिसाव व दबाव आना स्वाभाविक है।

कमजोर प्लेटफॉर्म और पुराने उपकरणों के चलते संचालन व रखरखाव के दौरान कर्मचारियों को जोखिम व तकनीकी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है तथा जल वितरण भी प्रभावित हो सकता है। इसी तकनीकी जरूरत को देखते हुए ये कार्य कराए जा रहे हैं।

दोनों प्रोजेक्ट से यह मिलेगा फायदा इन कार्यों के पूरा होने से असंध हेड और इसराना डिस्ट्रीब्यूटरी में जल प्रवाह का नियंत्रण अधिक सटीक, सुरक्षित और सुचारु होगा। फील्ड कर्मचारियों को रखरखाव व जांच के लिए सुरक्षित कार्यस्थल मिलेगा और टेल तक पानी पहुंचाने में सहूलियत होगी।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने की दिक्कतें कम होंगी और सिंचाई अवसंरचना को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी। वर्जन : असंध हेड के प्लेटफॉर्म बदलाव और इसराना डिस्ट्रीब्यूटरी के रेगुलेटरों पर मरम्मत के लिए पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया से टेंडर जारी किए हैं।

निर्धारित 90 दिनों में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराया जाएगा। इससे संचालन, रखरखाव और जल प्रबंधन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

नीरज भारद्वाज, डब्ल्यूएस मैकेनिक, मैकेनिकल डिवीजन, करनाल।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: पानीपत के असंध हेड और इसराना डिस्ट्रीब्यूटरी पर होंगे सुधार कार्य, 90 दिन में पूरा होगा काम | पानीपत लाइव - Panipat Live