पानीपत शहर: इस बार देवउठनी एकादशी शुक्रवार 20 नवंबर को मनाई जाएगी और तुलसी विवाह का आयोजन शनिवार 21 नवंबर को किया जाएगा। तुलसी विवाह के साथ ही शनिवार से शादी, गृह प्रवेश, नई दुकान और वाहन खरीदने जैसे मांगलिक कार्य शुरू होंगे।
शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के साथ चातुर्मास खत्म हो जाएंगे। ये जानकारी प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर के आचार्य लालमणि पांडेय ने दी।
मामले का पूरा विवरण
उन्होेंने बताया कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर चार माह के बाद विष्णु भगवान निंद्रा से उठते हैं और इसी दिन से चार माह से रोक लगे शुभ कार्य शुरू होते हैं। शुक्रवार को एकादशी सुबह 07:15 से शुरू होकर शनिवार को सुबह 06:31 तक रहेगी लेकिन तुलसी विवाह उदयातिथि के अनुसार शनिवार को होगा और इसी दिन से मांगलिक कार्य शुरू होंगे।
देवउठनी एकादशी पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है जो शुभ माने जाते हैं। नवंबर और दिसंबर माह में शुभ मुहूर्त नवंबर माह में शुभ मुहूर्त 21, 24, 25 और 26 को हैं।
इसके बाद दिसंबर माह में शुभ मुहूर्त 02, 03, 04, 05, 06, 11 और 12 को है। उसके बाद 16 दिसंबर से खरमास शुरू होगा।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
खरमास में भी मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। इसलिए 12 दिसंबर के बाद मकर संक्रांति से ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे।




