बुधवार, 25 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: दिव्यांग जांच शिविर में 40 ने कराया पंजीकरण, 29 को मिले प्रमाणपत्र

पानीपत शहर: अलग-अलग ओपीडी में जांच के लिए भटकते रहे दिव्यांग, व्हीलचेयर और एक जगह जांच की व्यवस्था करने की उठी मांगमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
25 नवंबर 2026 को 01:52 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: दिव्यांग जांच शिविर में 40 ने कराया पंजीकरण, 29 को मिले प्रमाणपत्र
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: दिव्यांग जांच शिविर में 40 ने कराया पंजीकरण, 29 को मिले प्रमाणपत्र।
  • पानीपत शहर: अलग-अलग ओपीडी में जांच के लिए भटकते रहे दिव्यांग, व्हीलचेयर और एक जगह जांच की व्यवस्था करने।
  • इनमें से 29 को दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए गए, जबकि तीन मामलों को आगे की जांच के लिए रेफर किया गया।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: अलग-अलग ओपीडी में जांच के लिए भटकते रहे दिव्यांग, व्हीलचेयर और एक जगह जांच की व्यवस्था करने की उठी मांगमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को आयोजित दिव्यांग जांच शिविर में 40 लोगों ने पंजीकरण कराया।

इनमें से 29 को दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए गए, जबकि तीन मामलों को आगे की जांच के लिए रेफर किया गया। शेष आठ आवेदकों की भी चिकित्सकीय जांच की गई।

मामले का पूरा विवरण

शिविर में सर्जरी, मेडिसिन, ईएनटी और ऑर्थो विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने जांच की। हालांकि, सभी चिकित्सकों के अलग-अलग ओपीडी में बैठने के कारण दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रमेश और अमृतपाल ने बताया कि वे सुबह नौ बजे ही पंजीकरण करा चुके थे, लेकिन अलग-अलग विभागों में जांच करवाने के लिए उन्हें काफी देर तक भटकना पड़ा। उन्होंने मांग की कि दिव्यांग बोर्ड के सभी चिकित्सकों की जांच एक ही स्थान पर होनी चाहिए, ताकि आवेदकों को अलग-अलग ओपीडी के चक्कर न लगाने पड़ें।

इसके अलावा अस्पताल में दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की पर्याप्त व्यवस्था करने की भी जरूरत है। उनका कहना था कि जरूरत के समय व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं हो पाती।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. बिजेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि सभी आवेदकों की नियमानुसार जांच की गई। पात्र लोगों को प्रमाणपत्र जारी किए गए, जबकि आवश्यक मामलों को आगे की जांच और उपचार के लिए रेफर किया गया है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: दिव्यांग जांच शिविर में 40 ने कराया पंजीकरण, 29 को मिले प्रमाणपत्र | पानीपत लाइव - Panipat Live