बुधवार, 25 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: कबाड़ से जुगाड़ कर नन्हीं छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता

पानीपत शहर: - आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने बेकार वस्तुओं से बनाए आकर्षक सजावटी सामान, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्पसंवाद न्यूज एजेंसी पानीपत।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
25 नवंबर 2026 को 02:01 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: कबाड़ से जुगाड़ कर नन्हीं छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: कबाड़ से जुगाड़ कर नन्हीं छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता।
  • पानीपत शहर: - आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने बेकार वस्तुओं से बनाए आकर्षक सजावटी सामान।
  • इसमें कक्षा तीसरी से पांचवीं तक की छात्राओं ने अनुपयोगी और बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं का रचनात्मक।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: - आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने बेकार वस्तुओं से बनाए आकर्षक सजावटी सामान, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्पसंवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग में बुधवार को कबाड़ से जुगाड़ गतिविधि का आयोजन किया गया।

इसमें कक्षा तीसरी से पांचवीं तक की छात्राओं ने अनुपयोगी और बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं का रचनात्मक इस्तेमाल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पुरानी वस्तुओं से वॉल हैंगिंग, फोटो फ्रेम, फूल, फूलदान और पेन स्टैंड सहित कई आकर्षक उपयोगी वस्तुएं तैयार कीं।

मामले का पूरा विवरण

इस गतिविधि के माध्यम से छात्राओं ने न केवल अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई, बल्कि स्वच्छ भारत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने यह साबित किया कि थोड़ी सी कल्पनाशीलता और मेहनत से बेकार वस्तुओं को भी उपयोगी बनाया जा सकता है।

प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बढ़ता प्रदूषण आज बड़ी चुनौती है, जिसका मुकाबला सामूहिक प्रयासों से ही किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण छोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य है। इस अवसर पर छात्राओं ने पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की शपथ भी ली।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

कला अध्यापिका ममता जैन ने गतिविधि के दौरान छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: कबाड़ से जुगाड़ कर नन्हीं छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता | पानीपत लाइव - Panipat Live