बुधवार, 25 नवंबर 2026
क्राइम व पुलिसपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: तसव्वर हत्याकांड का 10वां आरोपी तीन साल बाद अमृतसर से गिरफ्तार, पांच दिन के रिमांड के बाद भेजा जेल

बापौली व सनौली: तसव्वर हत्याकांड का 10वां आरोपी तीन साल बाद अमृतसर से गिरफ्तारपांच दिन के पुलिस रिमांड में वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
25 नवंबर 2026 को 02:14 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: तसव्वर हत्याकांड का 10वां आरोपी तीन साल बाद अमृतसर से गिरफ्तार, पांच दिन के रिमांड के बाद भेजा जेल
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: तसव्वर हत्याकांड का 10वां आरोपी तीन साल बाद अमृतसर से गिरफ्तार, पांच दिन के रिमांड के बाद भेजा जेल।
  • बापौली व सनौली: तसव्वर हत्याकांड का 10वां आरोपी तीन साल बाद अमृतसर से गिरफ्तारपांच दिन के पुलिस रिमांड।
  • वर्ष 2023 में थाना बापौली क्षेत्र में हुए तसव्वर हत्याकांड में फरार चल रहे 10वें आरोपी गांव जलमाना।
  • बापौली व सनौली से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

बापौली व सनौली: तसव्वर हत्याकांड का 10वां आरोपी तीन साल बाद अमृतसर से गिरफ्तारपांच दिन के पुलिस रिमांड में वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था आरोपीमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत।

वर्ष 2023 में थाना बापौली क्षेत्र में हुए तसव्वर हत्याकांड में फरार चल रहे 10वें आरोपी गांव जलमाना निवासी सुनील को सीआईए-1 की टीम ने अमृतसर (पंजाब) से गिरफ्तार किया है। पांच दिन के पुलिस रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

मामले का पूरा विवरण

बुधवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर्षित गोयल ने बताया कि मामले में पुलिस पहले ही नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में चालान पेश कर चुकी है।

मामला अदालत में विचाराधीन है। सुनील वारदात के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

सीआईए-1 की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे अमृतसर से गिरफ्तार किया था। मामला सितंबर 2023 का है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

गांव अधमी निवासी तसव्वर अपने साथी आजाद के साथ बाइक पर जा रहे थे। पुरानी रंजिश के चलते सनौली रोड स्थित अनाज मंडी गेट के पास उन पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और चाकू से हमला किया गया था।

चाकू लगने से तसव्वर की मौत हो गई थी, जबकि आजाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। वारदात के बाद आरोपी हथियार फेंककर भाग गए थे।

इस मामले में थाना बापौली में हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: तसव्वर हत्याकांड का 10वां आरोपी तीन साल बाद अमृतसर से गिरफ्तार, पांच दिन के रिमांड के बाद भेजा जेल | पानीपत लाइव - Panipat Live