क्राइम व पुलिस: दो दिन पहले ही घर में आई थी संतान की खुशीमाई सिटी रिपोर्टर पानीपत। डाबर कॉलोनी स्थित बेरी वाली मस्जिद निवासी ममता (48) ने सोमवार रात जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।
उनकी मौत से परिवार में दो दिन पहले आई संतान की खुशी मातम में बदल गई। ममता के पति महक ने बताया कि वह जूस की रेहड़ी लगाते हैं।
मामले का पूरा विवरण
सोमवार रात करीब सवा नौ बजे जब वह घर पहुंचे तो ममता की तबीयत खराब थी। उन्होंने कीटनाशक का सेवन करने की बात बताई, लेकिन इसकी वजह नहीं बताई।
हालत बिगड़ने पर वह उन्हें जिला नागरिक अस्पताल ले गए। यहां से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी मौत हो गई।
महक ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। दो दिन पहले ही छोटे बेटे के घर संतान हुई थी।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
परिवार के सदस्य खुशी के कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। किला थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।




