मंगलवार, 24 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: प्रमुख चौराहों पर लगेंगे आधुनिक डिजिटल बिल बोर्ड, 42.37 लाख का टेंडर दोबारा जारी

पानीपत शहर: डिजिटल बिल बोर्ड की संख्या और उनके प्रस्तावित स्थानों का उल्लेख नहीं है। यदि निगम से यह जानकारी मिल जाए तो खबर अधिक प्रभावी बन सकती है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 08:33 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: प्रमुख चौराहों पर लगेंगे आधुनिक डिजिटल बिल बोर्ड, 42.37 लाख का टेंडर दोबारा जारी
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: प्रमुख चौराहों पर लगेंगे आधुनिक डिजिटल बिल बोर्ड, 42.37 लाख का टेंडर दोबारा जारी।
  • पानीपत शहर: डिजिटल बिल बोर्ड की संख्या और उनके प्रस्तावित स्थानों का उल्लेख नहीं है।
  • ------170 दिनों में पूरा होगा प्रोजेक्ट, सरकारी योजनाओं, ट्रैफिक एडवाइजरी और जनहित की सूचनाएं डिजिटल।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: डिजिटल बिल बोर्ड की संख्या और उनके प्रस्तावित स्थानों का उल्लेख नहीं है। यदि निगम से यह जानकारी मिल जाए तो खबर अधिक प्रभावी बन सकती है।

------170 दिनों में पूरा होगा प्रोजेक्ट, सरकारी योजनाओं, ट्रैफिक एडवाइजरी और जनहित की सूचनाएं डिजिटल स्क्रीन पर होंगी प्रदर्शितमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। शहर के प्रमुख चौराहों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आधुनिक डिजिटल बिल बोर्ड लगाए जाएंगे।

मामले का पूरा विवरण

इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं, यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों और जनहित से जुड़ी सूचनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। नगर निगम ने इस योजना को सिरे चढ़ाने की प्रक्रिया तेज करते हुए 42.37 लाख रुपये की अनुमानित लागत वाले कार्य का टेंडर दोबारा जारी (रीकॉल) किया है।

पानीपत जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में नागरिकों तक महत्वपूर्ण प्रशासनिक सूचनाएं पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यम विकसित करने की योजना बनाई गई है। अभी तक इन सूचनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए पारंपरिक होर्डिंग और बैनरों का सहारा लिया जाता है।

इससे कई बार शहर में विज्ञापनों की भरमार के कारण अव्यवस्था की स्थिति बनती है। वहीं, जरूरी सूचनाओं को तुरंत प्रदर्शित करना भी संभव नहीं हो पाता।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इसी को देखते हुए नगर निगम ने शहर के प्रमुख और व्यस्त स्थानों पर आधुनिक डिजिटल बिल बोर्ड स्थापित करने का निर्णय लिया है। निर्धारित अनुबंध के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को 170 दिनों में पूरा किया जाना है।

डिजिटल स्क्रीन पर मिलेंगी जरूरी सूचनाएंडिजिटल बिल बोर्ड लगने से शहरवासियों तक प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी सूचनाएं तेजी से पहुंचाई जा सकेंगी। इन स्क्रीन पर सरकारी योजनाओं, पर्यावरण जागरूकता संदेशों, मौसम संबंधी अपडेट, ट्रैफिक एडवाइजरी और सुरक्षा से जुड़े संदेश प्रदर्शित किए जा सकेंगे।

डिजिटल व्यवस्था होने से फ्लेक्स और बैनर बार-बार बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इससे समय और संसाधनों की बचत के साथ शहर के सुंदरीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

वर्जनशहर के प्रमुख स्थानों पर डिजिटल बिल बोर्ड लगाए जाने से सरकारी और जनहित से जुड़ी सूचनाएं आमजन तक आसानी से पहुंचाई जा सकेंगी। इससे शहर के डिजिटल सूचना तंत्र को भी मजबूती मिलेगी।

इस कार्य के लिए करीब 42.37 लाख रुपये का टेंडर रीकॉल किया गया है। -दीपक राणा, एमई, नगर निगम।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: प्रमुख चौराहों पर लगेंगे आधुनिक डिजिटल बिल बोर्ड, 42.37 लाख का टेंडर दोबारा जारी | पानीपत लाइव - Panipat Live