मंगलवार, 24 नवंबर 2026
टेक्सटाइल व व्यापारपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: सुबह हुई मार्किंग, शाम को वकील के साथ हाथापाई

टेक्सटाइल व व्यापार: पालिका बाजार में पार्किंग विवाद सुर्खियों में है। मंगलवार की सुबह शहरी विधायक प्रमोद विज ने अवकाश के दिन नगर निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाकर।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 08:34 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: सुबह हुई मार्किंग, शाम को वकील के साथ हाथापाई
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: सुबह हुई मार्किंग, शाम को वकील के साथ हाथापाई।
  • टेक्सटाइल व व्यापार: पालिका बाजार में पार्किंग विवाद सुर्खियों में है।
  • वहीं, शाम को परिवार के साथ खरीदारी करने आए एक अधिवक्ता की पार्किंग ठेकेदार के कारिंदों से पर्ची काटने को।
  • टेक्सटाइल व व्यापार से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

टेक्सटाइल व व्यापार: पालिका बाजार में पार्किंग विवाद सुर्खियों में है। मंगलवार की सुबह शहरी विधायक प्रमोद विज ने अवकाश के दिन नगर निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाकर पार्किंग की मार्किंग कराई और दुकानदारों को राहत दिलाई।

वहीं, शाम को परिवार के साथ खरीदारी करने आए एक अधिवक्ता की पार्किंग ठेकेदार के कारिंदों से पर्ची काटने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद काफी देर तक हंगामा होता रहा।

मामले का पूरा विवरण

शहरी विधायक प्रमोद विज मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पालिका बाजार पार्किंग में पहुंचे। वे करीब एक घंटे तक मौके पर रहे।

उन्होंने नगर निगम के एमई दीपक राणा और उनकी टीम के साथ पूरी पार्किंग की मार्किंग कराई। इस दौरान पालिका बाजार कार्यालय की पूर्वी दिशा में पार्किंग शुल्क वसूली स्थायी रूप से बंद करा दी गई, जबकि पश्चिमी दिशा में दुकानों के आगे छह मीटर जगह खाली कराई गई।

विधायक प्रमोद विज ने कहा कि नगर निगम आयुक्त अंकिता चौधरी के लौटने पर इस विषय में उनसे बातचीत की जाएगी। दुकानदारों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लिखा, पालिका बाजार एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण बंसल और दुकानदार संजय देवगन, विपिन कालड़ा, विजय मग्गू व पंकज आहुजा ने बताया कि नगर निगम ने इस बार बाजार के दोनों तरफ पार्किंग शुरू कर दी थी।

शादी-ब्याह के सीजन में पार्किंग शुल्क और अव्यवस्था के कारण ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं। इससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

ठेकेदार ने कहा- बीच में पार्किंग बंद होने से होगा नुकसानपार्किंग ठेकेदार रोबिन ने बताया कि पिछले वर्ष पार्किंग का ठेका साढ़े 18 लाख रुपये में हुआ था। इस बार नगर निगम ने दोनों तरफ की पार्किंग का ठेका बढ़ाकर साढ़े 27 लाख रुपये कर दिया।

उन्होंने निर्धारित शर्तों के अनुसार ठेके की राशि निगम में जमा कराई है। अब बीच में एक तरफ की पार्किंग बंद कराने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा।

यह गंभीर विषय है और वे इस संबंध में नगर निगम अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बेटी के जन्मदिन पर खरीदारी करने आए वकील की कमीज फटी मूल रूप से रिसालू गांव निवासी एडवोकेट रविंद्र मलिक मंगलवार शाम बेटी के जन्मदिन पर परिवार के साथ गाड़ी में पालिका बाजार खरीदारी करने आए थे।

उन्होंने अपनी गाड़ी पार्किंग के बाहर जीटी रोड किनारे खड़ी की और जूतों के शोरूम में चले गए। इसी दौरान पार्किंग ठेकेदार का एक कारिंदा पहुंचा और पर्ची काटने लगा।

रविंद्र मलिक के अनुसार, उन्होंने 50 रुपये पार्किंग शुल्क भी दे दिया। शोरूम में सामान पसंद नहीं आने पर वे तुरंत वापस लौट आए।

जब उन्होंने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी पर पार्किंग शुल्क वसूलने को लेकर कारिंदे से बात की तो कहासुनी हो गई। आरोप है कि कारिंदों ने उनके साथ बदसलूकी और हाथापाई की, जिससे उनकी कमीज फट गई।

घटना की सूचना मिलने पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र मलिक और परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तनातनी बनी रही।

पार्किंग में वकील के साथ हाथापाई करने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जांच के आधार पर नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -कटार सिंह, प्रभारी, थाना शहर पुलिस।

पालिका बाजार में पार्किंग की मार्किंग कराते शहरी विधायक प्रमोमद विज। स्रोत : सोशल मीडिया- फोटो : वीडियो पालिका बाजार में पार्किंग की मार्किंग कराते शहरी विधायक प्रमोमद विज।

स्रोत : सोशल मीडिया- फोटो : वीडियो।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: सुबह हुई मार्किंग, शाम को वकील के साथ हाथापाई | पानीपत लाइव - Panipat Live