मंगलवार, 24 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: जोखिम प्रबंधन की रिपोर्ट भेजने में 10 सर्कल फिसड्डी

पानीपत शहर: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) में जोखिम प्रबंधन की रिपोर्ट भेजने में अधिकारियों की देरी सामने आई है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 08:23 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: जोखिम प्रबंधन की रिपोर्ट भेजने में 10 सर्कल फिसड्डी
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: जोखिम प्रबंधन की रिपोर्ट भेजने में 10 सर्कल फिसड्डी।
  • पानीपत शहर: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) में जोखिम प्रबंधन की रिपोर्ट भेजने में।
  • कई बार रिमाइंडर जारी करने के बावजूद रिपोर्ट नहीं मिलने पर चीफ ऑडिटर कार्यालय ने संबंधित अधीक्षण।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) में जोखिम प्रबंधन की रिपोर्ट भेजने में अधिकारियों की देरी सामने आई है। निगम के 10 ऑपरेशन सर्कलों ने अब तक अपने क्षेत्र में मौजूद प्रमुख जोखिमों और उनकी रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट ऑडिट कार्यालय को नहीं भेजी है।

कई बार रिमाइंडर जारी करने के बावजूद रिपोर्ट नहीं मिलने पर चीफ ऑडिटर कार्यालय ने संबंधित अधीक्षण अभियंताओं को दोबारा पत्र जारी कर जल्द एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) भेजने के निर्देश दिए हैं।

मामले का पूरा विवरण

चीफ ऑडिटर कार्यालय ने 24 सितंबर को सभी ऑपरेशन सर्कलों से उनके क्षेत्र में मौजूद दो से तीन प्रमुख जोखिमों की पहचान करने और उनसे निपटने के लिए किए गए प्रयासों का ब्योरा मांगा था। इसके बाद 7 और 19 अक्तूबर को भी रिमाइंडर भेजे गए, लेकिन अंबाला, पानीपत, कैथल, झज्जर, पंचकूला, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और रोहतक सर्कलों से रिपोर्ट नहीं मिली।

अब संबंधित अधीक्षण अभियंताओं को जल्द एक्शन टेकन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक से पहले रिपोर्ट तैयार करने की चुनौतीबिजली निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आगामी बैठक से पहले जोखिम प्रबंधन की रिपोर्ट तैयार की जानी है।

इसके लिए सभी सर्कलों से जानकारी जुटाई जा रही है। रिपोर्ट में जोखिम के प्रमुख कारणों, उनकी पहचान और रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों का ब्योरा शामिल किया जाएगा।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

सभी सर्कलों की रिपोर्ट मिलने के बाद जोखिम प्रबंधन की स्थिति का आकलन कर बोर्ड के समक्ष तथ्य प्रस्तुत किए जाएंगे। ऐसे में बैठक से पहले रिपोर्ट तैयार करना ऑडिट कार्यालय के लिए चुनौती बना हुआ है।

जोखिम प्रबंधन के तहत सभी ऑपरेशन सर्कलों से उनके क्षेत्र के प्रमुख जोखिमों और उनकी रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद सभी तथ्यों का आकलन किया जाएगा।

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक से पहले रिपोर्ट तैयार करना जरूरी है। बिजली निगम जोखिम प्रबंधन रिपोर्ट बना रहा है।

इसके बाद देरी होने के मामले की जांच कराएगा। इसमें किसी कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

-आदित्य कुंडू, कार्यकारी अभियंता, सब अर्बन डिविजन, पानीपत।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: जोखिम प्रबंधन की रिपोर्ट भेजने में 10 सर्कल फिसड्डी | पानीपत लाइव - Panipat Live