मंगलवार, 24 नवंबर 2026
टेक्सटाइल व व्यापारपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: सर्दी बढ़ते ही कंबल बाजार में आई तेजी, बिक्री दोगुनी

टेक्सटाइल व व्यापार: -नामी ब्रांड के साथ लोकल कंबल की भी बढ़ी मांग, अन्य प्रदेशों से थोक खरीदारी के लिए पहुंच रहे व्यापारी-कंबल के रेट प्रति किलोग्राम में 10 से 20।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 04:36 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: सर्दी बढ़ते ही कंबल बाजार में आई तेजी, बिक्री दोगुनी
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: सर्दी बढ़ते ही कंबल बाजार में आई तेजी, बिक्री दोगुनी।
  • टेक्सटाइल व व्यापार: -नामी ब्रांड के साथ लोकल कंबल की भी बढ़ी मांग, अन्य प्रदेशों से थोक खरीदारी के लिए।
  • ठंड का असर तेज होते ही शहर के कंबल बाजार में खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है।
  • टेक्सटाइल व व्यापार से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

टेक्सटाइल व व्यापार: -नामी ब्रांड के साथ लोकल कंबल की भी बढ़ी मांग, अन्य प्रदेशों से थोक खरीदारी के लिए पहुंच रहे व्यापारी-कंबल के रेट प्रति किलोग्राम में 10 से 20 रुपये और गर्म चादर के दाम 10 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ेमाई सिटी रिपोर्टर पानीपत।

ठंड का असर तेज होते ही शहर के कंबल बाजार में खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है। बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही कंबल की बिक्री दोगुनी हो गई है।

मामले का पूरा विवरण

स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से पहुंचे व्यापारी भी थोक में माल उठा रहे हैं। इससे कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।

लोग नामी कंपनियों के कंबलों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर तैयार कंबलों की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। गोहाना रोड स्थित बालाजी हैंडलूम के संचालक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि इस बार कंबल के दाम प्रति किलोग्राम में पिछले साल के मुकाबले 10 से 20 रुपये तक बढ़े हैं।

इसके अलावा गर्म चादर के रेट में भी प्रति किलोग्राम 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कंबल बाजार स्थित अशोक नारंग ने बताया कि सर्दी के मौसम में लोकल कंबलों की मांग में खासा इजाफा होता है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

गुणवत्ता और किफायती दामों के चलते दूसरे प्रदेशों के व्यापारी लगातार खरीदारी के लिए आ रहे हैं, जिससे बाजार में कारोबार को गति मिली है। खरीदारी करने आए राजेंद्र ने बताया कि रात के समय ठंड बढ़ने लगी है, इसलिए परिवार के लिए कंबल और गर्म चादर लेने बाजार आए हैं।

उन्होंने कहा कि बाजार में वैरायटी अच्छी है और जरूरत के हिसाब से पसंद की चीज मिल रही है। सुमन ने बताया कि वे अपने बजट और पसंद के अनुसार कंबल देख रही हैं।

उन्होंने कहा कि सर्दी शुरू होते ही घर में गर्म कपड़ों व कंबलों की जरूरत पड़ जाती है, इसलिए समय रहते खरीदारी कर रही हैं। व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी, जिससे खुदरा व थोक दोनों तरह की बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: सर्दी बढ़ते ही कंबल बाजार में आई तेजी, बिक्री दोगुनी | पानीपत लाइव - Panipat Live