मंगलवार, 24 नवंबर 2026
इसरानापानीपत ब्रेकिंग

इसराना SDM ने अपने जन्मदिन पर पौधे लगाए: शुगर मिल परिसर में किया पौधारोपण, नैन बोले- प्रत्येक व्यक्ति को लगाना चाहिए 1 पौधा

इसराना: पानीपत शुगर मिल के एमडी और इसराना के एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने मंगलवार को शुगर मिल परिसर में पौधे लगाकर अपना जन्मदिन मनाया।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 02:19 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
इसराना SDM ने अपने जन्मदिन पर पौधे लगाए:  शुगर मिल परिसर में किया पौधारोपण, नैन बोले- प्रत्येक व्यक्ति को लगाना चाहिए 1 पौधा
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • इसराना SDM ने अपने जन्मदिन पर पौधे लगाए: शुगर मिल परिसर में किया पौधारोपण, नैन बोले- प्रत्येक व्यक्ति को लगाना चाहिए 1 पौधा।
  • इसराना: पानीपत शुगर मिल के एमडी और इसराना के एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने मंगलवार को शुगर मिल परिसर में पौधे।
  • एसडीएम नैन ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना जरूरी है।
  • इसराना से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

इसराना: पानीपत शुगर मिल के एमडी और इसराना के एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने मंगलवार को शुगर मिल परिसर में पौधे लगाकर अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर शुगर मिल के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

एसडीएम नैन ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण से प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

मामले का पूरा विवरण

हर व्यक्ति से एक पौधा लगाने की अपील उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों से अपील की कि वे जीवन के खास मौकों पर कम से कम एक पौधा लगाएं और उसके बड़ा होने तक नियमित देखभाल करें।

नैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ऐसे मौकों पर पौधे लगाने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि पौधे छाया और ऑक्सीजन देने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण तैयार करते हैं।

इस मौके पर सीएओ कैलाश चंद्र, चीफ इंजीनियर रामकुमार, रवि मान, यशपाल, सुरेंद्र शर्मा, अमरीश, कर्मवीर मिटान, अभिषेक, फूल कुमार, सुरजीत, प्रवीण देशवाल, राहुल पूनिया, विजय राठी, बिजेंदर मलिक और प्रकाश श्योरण मौजूद रहे।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

This website follows the DNPA Code of Ethics.।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
इसराना SDM ने अपने जन्मदिन पर पौधे लगाए: शुगर मिल परिसर में किया पौधारोपण, नैन बोले- प्रत्येक व्यक्ति को लगाना चाहिए 1 पौधा | पानीपत लाइव - Panipat Live