समालखा: 12 और 24 कोर की केबल काटकर ले गए चोर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कीसंवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। पावटी गांव में चोर इंटरनेट सेवा के लिए बिछाई गई करीब एक किलोमीटर लंबी ऑप्टिकल फाइबर केबल और उससे जुड़ा एफएटी बॉक्स चोरी कर ले गए।
चोरों ने 12 और 24 कोर की केबल काटकर वारदात को अंजाम दिया। इससे क्षेत्र में इंटरनेट और संचार नेटवर्क प्रभावित हुआ है।
मामले का पूरा विवरण
पावटी गांव निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने क्षेत्र में इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाने के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई हुई थी। रविवार रात करीब 10 बजे चोर उनकी करीब एक किलोमीटर लंबी 12 और 24 कोर की केबल काटकर ले गए।
इसके साथ ही केबल से संबंधित एफएटी बॉक्स भी चोरी कर लिया। राजेश ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और चोरी हुई केबल व एफएटी बॉक्स बरामद करवाने की मांग की है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के क्षेत्र में जांच की। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।




