पानीपत शहर: जिला ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान रामरत्न शर्मा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में माता रानी के दरबार में माथा टेककर की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामनामाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। इसमें सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उनके पहुंचने पर आयोजक रामरत्न शर्मा, उनके भाई सुरेंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा और परिवार के अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
मामले का पूरा विवरण
इस दौरान गौतम परिवार की ओर से उन्हें सम्मान स्वरूप फरसा भेंट किया गया। उन्होंने नवदंपती अंकित गौतम और उनकी पत्नी चिंकी को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारे और संस्कारों को मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रम सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने भव्य आयोजन के लिए रामरत्न शर्मा और उनके परिवार को बधाई दी। वहीं, रामरत्न शर्मा ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।




