पानीपत शहर: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में हरियाणा प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने पर अग्रवाल वैश्य समाज पानीपत के पदाधिकारियों ने सविता संजय गर्ग को सम्मानित किया। सभी पदाधिकारियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी।
जिलाध्यक्ष मोहनलाल गर्ग व महासचिव नवीन गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज एकजुट होकर काम करता है। सविता संजय गर्ग के प्रदेश महासचिव बनने से अग्रवाल वैश्य समाज का राजनीति के क्षेत्र में मजबूती मिली है।
मामले का पूरा विवरण
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष अजय सिंगला, युवा जिला अध्यक्ष शुभम बंसल, अमित गोयल, आयुष तायल, सुनील सिंगला, अभिषेक जैन, श्रीभगवान तायल, कल्पना गोयल, सुरेंद्र गोयल व आशीष गर्ग उपस्थित रहे।




