मंगलवार, 24 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण और देश सेवा का संकल्प

पानीपत शहर: - गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित राज्यस्तरीय शिविर के चौथे दिन योग और सूर्य नमस्कार से हुई शुरुआत, स्वच्छता अभियान चलाकर किया श्रमदान - कॅरिअर।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 01:06 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण और देश सेवा का संकल्प
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण और देश सेवा का संकल्प।
  • पानीपत शहर: - गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित राज्यस्तरीय शिविर के चौथे दिन योग और सूर्य।
  • गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में उच्चतर शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय राज्यस्तरीय।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: - गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित राज्यस्तरीय शिविर के चौथे दिन योग और सूर्य नमस्कार से हुई शुरुआत, स्वच्छता अभियान चलाकर किया श्रमदान - कॅरिअर काउंसलिंग सत्र में युवाओं को कौशल और तकनीकी ज्ञान के महत्व से कराया अवगतसंवाद न्यूज एजेंसी पानीपत।

गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में उच्चतर शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय राज्यस्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन योग, पर्यावरण संरक्षण और कॅरिअर काउंसलिंग पर विशेष फोकस रहा।

मामले का पूरा विवरण

दिन की शुरुआत ध्यान योग और सूर्य नमस्कार से हुई। इसमें स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक एकाग्रता बनाए रखने के गुर सीखे।

इसके बाद शिविर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। मुख्य सत्र में जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन केदार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

उन्होंने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश देते हुए दैनिक जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने, स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

दोपहर के सत्र में पाइट कॉलेज से अंजू गांधी ने कॅरिअर काउंसलिंग सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है।

युवाओं को कौशल विकास और तकनीकी ज्ञान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्रिंसिपल रणदीप मान ने गुरु नानक देव की शिक्षाओं और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि भारत विविध धर्मों और संस्कृतियों वाला सुंदर देश है। सभी को आपसी भाईचारे और समानता के साथ रहकर देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर स्कूल निदेशक मनोज धमीजा, जिला समन्वयक सुनील मलिक मौजूद रहे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण और देश सेवा का संकल्प | पानीपत लाइव - Panipat Live