मंगलवार, 24 नवंबर 2026
समालखापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: कार्तिक पूर्णिमा पर चुलकाना धाम पर बाबा के किए दर्शन, चुलकाना रोड पर दिनभर लगा रहा जाम

समालखा: -अतिक्रमण व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से संकरी हुई सड़क, घंटों जाम में फंसे रहे श्रद्धालुसंवाद न्यूज एजेंसी समालखा।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 12:49 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: कार्तिक पूर्णिमा पर चुलकाना धाम पर बाबा के किए दर्शन, चुलकाना रोड पर दिनभर लगा रहा जाम
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: कार्तिक पूर्णिमा पर चुलकाना धाम पर बाबा के किए दर्शन, चुलकाना रोड पर दिनभर लगा रहा जाम।
  • समालखा: -अतिक्रमण व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से संकरी हुई सड़क, घंटों जाम में फंसे रहे श्रद्धालुसंवाद।
  • सुबह से ही दूर-दराज से परिवार सहित श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचने लगे।
  • समालखा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

समालखा: -अतिक्रमण व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से संकरी हुई सड़क, घंटों जाम में फंसे रहे श्रद्धालुसंवाद न्यूज एजेंसी समालखा। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को चुलकाना धाम स्थित श्री श्याम बाबा के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

सुबह से ही दूर-दराज से परिवार सहित श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। कई श्रद्धालुओं ने यमुना नदी और सतकुंभा में स्नान कर चुलकाना धाम में दर्शन किए।

मामले का पूरा विवरण

विभिन्न स्थानों पर भंडारे भी लगाए गए, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। एक तरफ मंदिर में आस्था का सैलाब रहा तो दूसरी तरफ समालखा से चुलकाना धाम जाने वाले मुख्य मार्ग पर दिनभर जाम लगा रहा।

चुलकाना जाने के लिए यही एक मुख्य रास्ता है, जिस पर दुकानदारों के अतिक्रमण और जगह-जगह खड़े ई-रिक्शा के कारण सड़क संकरी हो गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ते ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और परिवारों सहित लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

इससे गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कत हुई। आरोप है कि यातायात सुचारू रखने व अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन व पुलिस की ठोस व्यवस्था नजर नहीं आई।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

जाम में फंसे पानीपत निवासी राजेश और घरौंडा निवासी सुरेश ने कहा कि उन्होंने ऐसी जाम की स्थिति कहीं नहीं देखी और जरूरी काम के बावजूद घंटों फंसे रहना पड़ा। दोनों ने प्रशासन से चुलकाना रोड से अतिक्रमण हटाने और विशेष मौकों पर पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: कार्तिक पूर्णिमा पर चुलकाना धाम पर बाबा के किए दर्शन, चुलकाना रोड पर दिनभर लगा रहा जाम | पानीपत लाइव - Panipat Live