मंगलवार, 24 नवंबर 2026
समालखापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: पावटी में एक किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल और एफएटी बॉक्स चोरी, इंटरनेट नेटवर्क प्रभावित

समालखा: 12 और 24 कोर की केबल काटकर ले गए चोर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कीसंवाद न्यूज एजेंसीसमालखा।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 01:27 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: पावटी में एक किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल और एफएटी बॉक्स चोरी, इंटरनेट नेटवर्क प्रभावित
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: पावटी में एक किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल और एफएटी बॉक्स चोरी, इंटरनेट नेटवर्क प्रभावित।
  • समालखा: 12 और 24 कोर की केबल काटकर ले गए चोर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कीसंवाद न्यूज एजेंसीसमालखा।
  • चोरों ने 12 और 24 कोर की केबल काटकर वारदात को अंजाम दिया।
  • समालखा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

समालखा: 12 और 24 कोर की केबल काटकर ले गए चोर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कीसंवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। पावटी गांव में चोर इंटरनेट सेवा के लिए बिछाई गई करीब एक किलोमीटर लंबी ऑप्टिकल फाइबर केबल और उससे जुड़ा एफएटी बॉक्स चोरी कर ले गए।

चोरों ने 12 और 24 कोर की केबल काटकर वारदात को अंजाम दिया। इससे क्षेत्र में इंटरनेट और संचार नेटवर्क प्रभावित हुआ है।

मामले का पूरा विवरण

पावटी गांव निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने क्षेत्र में इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाने के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई हुई थी। रविवार रात करीब 10 बजे चोर उनकी करीब एक किलोमीटर लंबी 12 और 24 कोर की केबल काटकर ले गए।

इसके साथ ही केबल से संबंधित एफएटी बॉक्स भी चोरी कर लिया। राजेश ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और चोरी हुई केबल व एफएटी बॉक्स बरामद करवाने की मांग की है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के क्षेत्र में जांच की। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: पावटी में एक किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल और एफएटी बॉक्स चोरी, इंटरनेट नेटवर्क प्रभावित | पानीपत लाइव - Panipat Live