बापौली व सनौली: सनौली खुर्द गांव के शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया। कथा के दौरान कथावाचक स्वामी रामकृष्णानंद महाराज ने संगीतमय प्रवचनों के माध्यम से भागवत के पावन प्रसंगों का वर्णन कियाश्र इससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कथावाचक स्वामी रामकृष्णानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा जीवन को सही दिशा प्रदान करती है और मन की अशांति को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
मामले का पूरा विवरण
कथा के दौरान भजनों और कीर्तनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस मौके पर डॉ. सेतपाल रावल, अभिषेक रावल, पप्पू त्यागी, करण सिंह, सोनू त्यागी, राम अवतार त्यागी और बिल्ला भगत मौजूद रहे।




