बापौली व सनौली: सनौली रोड स्थित भीम गोड़ा चौक के पास कमल फर्नीचर के नजदीक मोबाइल की दुकान से मोबाइल चोरी कर लिया गया। आरोप हैं कि दो युवक काउंटर में हाथ डालकर मोबाइल चोरी किया।
दोनों युवकों की गतिविधियां दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अशोक विहार कॉलोनी के शिवम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 नवंबर की शाम करीब नौ बजे उनकी दुकान पर दो अनजान युवक आए।
मामले का पूरा विवरण
वे अंदर घुसकर काउंटर से दो-तीन मोबाइल उड़ा ले गए। चोरी मोबाइल में ओप्पो एफ-17 और रेनो-12-प्रो हैं।
किला थाना पुलिस के प्रभारी नीरज ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।




