सोमवार, 16 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: संजय कॉलोनी और शांति नगर में दो महिलाएं मिलीं डेंगू पॉजिटिव

पानीपत शहर: जिले में मौसम में हल्की ठंडक घुलने के बावजूद डेंगू के डंक का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
16 नवंबर 2026 को 10:09 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: संजय कॉलोनी और शांति नगर में दो महिलाएं मिलीं डेंगू पॉजिटिव
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: संजय कॉलोनी और शांति नगर में दो महिलाएं मिलीं डेंगू पॉजिटिव।
  • पानीपत शहर: जिले में मौसम में हल्की ठंडक घुलने के बावजूद डेंगू के डंक का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
  • दोनों ही मरीज महिलाएं हैं, इनकी निजी लैब में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई है।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: जिले में मौसम में हल्की ठंडक घुलने के बावजूद डेंगू के डंक का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को शहरी क्षेत्र से डेंगू के दो नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

दोनों ही मरीज महिलाएं हैं, इनकी निजी लैब में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 71 हो गई है।

मामले का पूरा विवरण

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि सोमवार को मिले मामलों में पहली मरीज यूपीएचसी राज नगर के अंतर्गत आने वाली संजय कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती है। उसे 12 नवंबर से बुखार था और 15 नवंबर को सैंपल लिए जाने के बाद उनकी एनएस-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

युवती को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरा मामला यूपीएचसी बत्रा कॉलोनी क्षेत्र के शांति नगर में सामने आया है।

यहां 57 वर्षीय महिला डेंगू पॉजिटिव पाई गई है। उन्हें भी 12 नवंबर से बुखार की शिकायत थी और निजी लैब की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

दोनों प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लार्वा जांच, सोर्स रिडक्शन और फोगिंग अभियान तेज कर दिया गया है। साथ ही आमजन से घर के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: संजय कॉलोनी और शांति नगर में दो महिलाएं मिलीं डेंगू पॉजिटिव | पानीपत लाइव - Panipat Live