मंगलवार, 24 नवंबर 2026
समालखापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: संत रविदास पावन यात्रा कल पहुंचेगी पानीपत, स्वागत की तैयारियों में जुटी भाजपा

समालखा: संत रविदास पावन यात्रा कल पहुंचेगी पानीपत, स्वागत की तैयारियों में जुटी भाजपा-करनाल से प्रवेश कर सोनीपत की तरफ जाएगी यात्रा-जिला कार्यालय श्याम कमल में बैठक।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 01:01 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: संत रविदास पावन यात्रा कल पहुंचेगी पानीपत, स्वागत की तैयारियों में जुटी भाजपा
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: संत रविदास पावन यात्रा कल पहुंचेगी पानीपत, स्वागत की तैयारियों में जुटी भाजपा।
  • समालखा: संत रविदास पावन यात्रा कल पहुंचेगी पानीपत, स्वागत की तैयारियों में जुटी भाजपा-करनाल से प्रवेश कर।
  • सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देने वाली संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन यात्रा आगामी।
  • समालखा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

समालखा: संत रविदास पावन यात्रा कल पहुंचेगी पानीपत, स्वागत की तैयारियों में जुटी भाजपा-करनाल से प्रवेश कर सोनीपत की तरफ जाएगी यात्रा-जिला कार्यालय श्याम कमल में बैठक कर सौंपी गईं जिम्मेदारियांमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत।

सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देने वाली संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन यात्रा आगामी 26 नवंबर को पानीपत पहुंचेगी। यात्रा के भव्य स्वागत व सफल आयोजन को लेकर भाजपा जिला कार्यालय श्याम कमल में महत्वपूर्ण बैठक की गई।

मामले का पूरा विवरण

इसमें सभी मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में यात्रा के मार्ग, पड़ावों और स्वागत की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि यात्रा 26 नवंबर को करनाल की तरफ से जिले में प्रवेश करेगी और विभिन्न पड़ावों से होते हुए सोनीपत की तरफ रवाना होगी। यात्रा के दौरान पानीपत ग्रामीण, पानीपत शहरी व समालखा विधानसभा क्षेत्रों में सिवाह, नांगल खेड़ी और समालखा सहित कई स्थानों पर पुष्प वर्षा व जयघोष के साथ स्वागत किया जाएगा।

जिला प्रभारी ललित बत्रा ने कहा कि यह यात्रा समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का माध्यम है और गुरु रविदास के विचार मानवता को प्रेरित करते हैं। उन्होंने बूथ व वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए स्वागत में कोई कमी न रखने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि गुरु रविदास की शिक्षाएं समानता व सद्भाव की दिशा दिखाती हैं। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

सभी पदाधिकारियों ने तालमेल व समर्पण के साथ यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: संत रविदास पावन यात्रा कल पहुंचेगी पानीपत, स्वागत की तैयारियों में जुटी भाजपा | पानीपत लाइव - Panipat Live