बापौली व सनौली: सिवाह बस अड्डे पर कार खड़ी करने के विवाद में युवक पर चाकू और डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में थाना औद्योगिक सेक्टर-29 पुलिस ने चौथे आरोपी सनौली कलां निवासी शुभम को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस टीम ने उसे सनौली रोड स्थित बबैल नाका के पास से काबू किया। थाना प्रबंधक रोबिन ने बताया कि इस प्रकरण में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
मामले का पूरा विवरण
चौथे आरोपी शुभम को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सोनीपत के गांव खेड़ी गुज्जर निवासी गोविंद सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज है। उनका आरोप है कि सिवाह बस अड्डे पर कार पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी के बाद संगम उर्फ बालकिया व उसके साथियों ने उन पर चाकू और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।




