सोमवार, 23 नवंबर 2026
समालखापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: सियासत, खेल और प्रशासनिक सेवाओं में लहराया परचम

समालखा: ऐतिहासिक गांव उझा राजनीतिक विरासत, खेल प्रतिभाओं, उच्च सरकारी सेवाओं और स्वच्छता व्यवस्था के कारण प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान रखता है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
23 नवंबर 2026 को 09:16 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: सियासत, खेल और प्रशासनिक सेवाओं में लहराया परचम
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: सियासत, खेल और प्रशासनिक सेवाओं में लहराया परचम।
  • समालखा: ऐतिहासिक गांव उझा राजनीतिक विरासत, खेल प्रतिभाओं, उच्च सरकारी सेवाओं और स्वच्छता व्यवस्था के।
  • गांव में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार का कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) भी स्थित है।
  • समालखा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

समालखा: ऐतिहासिक गांव उझा राजनीतिक विरासत, खेल प्रतिभाओं, उच्च सरकारी सेवाओं और स्वच्छता व्यवस्था के कारण प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान रखता है। गांव के प्रवेश द्वार पर बना वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का भव्य स्वागत द्वार इसकी गौरवशाली संस्कृति को दर्शाता है।

गांव में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार का कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) भी स्थित है, जो किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों से जोड़ रहा है। गांव के हरिसिंह नलवा ने वर्ष 1978 में गुर्जर समाज से देश के पहले राज्यसभा सदस्य बनकर इतिहास रचा था।

मामले का पूरा विवरण

वह समालखा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक और दो बार राज्यसभा सदस्य चुने गए। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के करीबी नेताओं में शामिल नलवा के प्रयासों से बापौली में संजय गांधी पार्क का निर्माण हुआ था।

10 सितंबर 2021 को उनके निधन के बाद भी क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया जाता है। संवादखेल, सरकारी सेवाओं में युवाओं का दबदबाउझा के युवाओं ने खेलों से सरकारी सेवाओं तक प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

शिवाजी जूडो में राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं और बीएसएफ में हैं। प्रिंस रावल ने डिस्कस थ्रो में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई और रेलवे में कार्यरत हैं।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

राजीव रावल आईपीएस अधिकारी के रूप में दिल्ली में तैनात हैं। अमित रावल बीएसएफ में डीसीपी पद पर ग्वालियर में सेवाएं दे रहे हैं।

गांव की प्रियंका तोमर केंद्रीय गृह मंत्रालय में सेक्शन ऑफिसर हैं। देवीलाल वन विभाग में डिप्टी सुपरिटेंडेंट, डॉ. दीपचंद पशु चिकित्सक और डॉ. विक्रम कृषि विश्वविद्यालय हिसार में कार्यरत हैं।

गांव की सबसे बड़ी ताकत आपसी एकजुटता और शिक्षा व खेलों के प्रति युवाओं का जुनून है। स्व. हरिसिंह नलवा ने गांव को जो पहचान दिलाई, नई पीढ़ी उसे आगे बढ़ा रही है।

-कपिल रोहिलागांव में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र से किसानों को आधुनिक तकनीक और उन्नत बीजों की जानकारी मिलती है। इससे खेती के उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल रही है।

-सुरेश नंबरदारहमारे गांव की बेटियां भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। जूडो में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने से लेकर गृह मंत्रालय में अधिकारी बनने तक उन्होंने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

-सुरेश रावल-पंचायत अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर-घर कूड़ा उठवा रही है। गांव के स्वागत द्वार से लेकर गलियों तक स्वच्छता और विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

-बिजेंद्रस्वच्छता में आत्मनिर्भर पंचायत, घर-घर से उठता है कूड़ाविकास और स्वच्छता के मामले में भी ग्राम पंचायत पहचान बना रही है। पंचायत के पास अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली हैं, जिनके माध्यम से नियमित रूप से घर-घर से कूड़ा उठाया जाता है।

इससे गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने में मदद मिल रही है। संवाद- फोटो : Archive उझा गांव का मुख्य गेट।

उझा गांव का मुख्य गेट। संवाद- फोटो : Archive।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: सियासत, खेल और प्रशासनिक सेवाओं में लहराया परचम | पानीपत लाइव - Panipat Live