पानीपत शहर: दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर रविवार को देर रात दीवाना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से फैक्टरी श्रमिक अशोक (40) निवासी उत्तरप्रदेश की मौत हो गई। वह अब सिवाह गांव किराये पर रहकर एक फैक्टरी में काम करता था।
जीआरपी प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि दीवाना स्टेशन के पास रविवार को देर रात ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
मामले का पूरा विवरण
उन्होंने बताया कि अशोक सिवाह गांव के पास फैक्टरी में काम करता था और अपने परिवार के साथ सिवाह गांव में किराये के घर में रहता था।




