पानीपत शहर: ट्रेनों की देरी से यात्री आए दिन परेशान हो रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को नेताजी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी समेत अन्य कई ट्रेनें देरी से आई।
ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री स्टेशन पर परेशान नजर आए। यात्री खुशी और दीप ने बताया कि वह आधे घंटे से अपनी ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे हुए हैं।
मामले का पूरा विवरण
वह स्टेशन पर अपनी ट्रेन के समय के हिसाब से आए थे लेकिन आने के बाद चला कि उनकी ट्रेन करीब एक घंटे दी देरी से आ रही है। इतनी देर में वह अपने गंतव्य का आधा सफर तय कर लेते।
ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को लंबा इंतजार कर परेशान न होना पड़े और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच जाए। ये ट्रेनें आई देरी सेआम्रपाली एक्सप्रेस आधा घंटा, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस पौना घंटा और नेताजी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई।
नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू सवा एक घंटा, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा और शान ए पंजाब आधे घंटे की देरी से आई। चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधा घंटा, जम्मू मेल पौना घंटे की देरी से आई।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आई जिससे यात्रियों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है ऐसे में यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना चाहते हैं।
स्टेशन पर यात्रियों के लिए हर सुविधा है ताकि कोई परेशानी न हो। - राजेश कुमार, स्टेशन मास्टर।




