सोमवार, 16 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: मौसम बदलने से बुखार और खांसी के बढ़े मरीज

पानीपत शहर: मौसम बदलने से जिला नागरिक अस्पताल में बुखार, खांसी, आंख और त्वचा एलर्जी, कमर दर्द के साथ हड्डी दर्द के मरीज भी बढ़ने लगे हैं।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
16 नवंबर 2026 को 09:59 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: मौसम बदलने से बुखार और खांसी के बढ़े मरीज
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: मौसम बदलने से बुखार और खांसी के बढ़े मरीज।
  • पानीपत शहर: मौसम बदलने से जिला नागरिक अस्पताल में बुखार, खांसी, आंख और त्वचा एलर्जी, कमर दर्द के साथ।
  • वहीं सोमवार को चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी न होने से भी ओपीडी प्रभावित हुई।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: मौसम बदलने से जिला नागरिक अस्पताल में बुखार, खांसी, आंख और त्वचा एलर्जी, कमर दर्द के साथ हड्डी दर्द के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। अस्पताल में सोमवार को ओपीडी 1535 रही लेकिन फिजिशियन के अवकाश पर होने से करीब 400 मरीजों को बिना दवा व इलाज के लौटना पड़ा।

वहीं सोमवार को चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी न होने से भी ओपीडी प्रभावित हुई। हड्डी रोग विशेषज्ञ से जांच के लिए मरीजों को 20 से 25 मिनट तक लाइन में लगना पड़ा।

मामले का पूरा विवरण

अस्पताल में रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी में नए 545 और फॉलोअप के लिए 990 मरीज पहुंचे। इनमें चर्म रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन के मरीजों की ओपीडी नहीं हो पाई क्योंकि चर्म रोग विशेषज्ञ सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को ही ओपीडी में बैठते हैं और फिजिशियन अवकाश पर रही।

मौसम में बदलाव होने से लोगों के पुराने हड्डियों के दर्द उभर रहे हैं जिससे हड्डी रोग विशेषज्ञ के मरीजों की लाइन दोपहर तीन बजे तक ज्यों की त्यों रहने लगी है। मरीजों को चिकित्सक से जांच के लिए करीब 25 मिनट तक लाइन में लगना पड़ रहा है।

उग्राखेड़ी निवासी मिंटू ने बताया कि उनके पैर में दो दिन से दर्द हो रहा है। सोमवार को वे अस्पताल जांच कराने के लिए पहुंचे लेकिन भीड़ होने से उन्हें पंजीकरण कराने, जांच और दवा लेने में।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: मौसम बदलने से बुखार और खांसी के बढ़े मरीज | पानीपत लाइव - Panipat Live