समालखा: शहर और आसपास के गांवोंं में बिजली मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी।
बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 132 केवी चंदौली के 11 केवी अन्नापूर्णा, गांजबड़, बबैल रोड, एल्डिको, रियल हाइट्स, हैचरी और पेप्सी में 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
मामले का पूरा विवरण
सब स्टेशन 33 केवी बापौली के 11 केवी कटारिया फार्म, रामा कृष्णा, बापौली रोड, गोला रोड, सिम्बला रोड, अधमी रोड, बापौली, जलमाना, संजौली और भलौर में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सब स्टेशन 220 केवी समालखा के 11 केवी एसटीपी, किवाना, अनाज मंडी, बिहौली, पट्टीकल्याणा और हथवाला रोड में सुबह नौ से 10:40 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी छाजपुर के 11 केवी पत्थरगढ़ और मित्तल इंडस्ट्रीज में सुबह नौ से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सब स्टेशन 33 केवी अहर के 11 केवी अहर, खलीला, सरबूदास, परढ़ाना और पैराडाइस में दोपहर 12 से शाम को चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।




