बुधवार, 25 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: योग, प्रेरणा और श्रमदान का दिया संदेश, स्वयंसेवकों ने तैयार किया कबड्डी का मैदान

खेल व युवा: सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना सिखाती है एनएसएस- डीईओ नीलम कुंडूसंवाद न्यूज एजेंसी पानीपत।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
25 नवंबर 2026 को 01:14 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: योग, प्रेरणा और श्रमदान का  दिया संदेश, स्वयंसेवकों ने तैयार किया कबड्डी का मैदान
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: योग, प्रेरणा और श्रमदान का दिया संदेश, स्वयंसेवकों ने तैयार किया कबड्डी का मैदान।
  • खेल व युवा: सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना सिखाती है एनएसएस- डीईओ नीलम कुंडूसंवाद न्यूज एजेंसी पानीपत।
  • स्वयंसेवकों ने योग, प्रेरक गतिविधियों और श्रमदान के माध्यम से सेवा, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना सिखाती है एनएसएस- डीईओ नीलम कुंडूसंवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। शिक्षा विभाग द्वारा गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्यस्तरीय शिविर का बुधवार को पांचवां दिन रहा।

स्वयंसेवकों ने योग, प्रेरक गतिविधियों और श्रमदान के माध्यम से सेवा, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शिविर का संचालन जिला समन्वयक सुनील मलिक के नेतृत्व में किया जा रहा है।

मामले का पूरा विवरण

दिन की शुरुआत योगाभ्यास और शारीरिक व्यायाम से हुई। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने विभिन्न योगासन किए।

इसके बाद मुख्यातिथि शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकता की भावना सिखाता है।

उन्होंने स्वयंसेवकों को देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने और सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया। राजकीय मॉडल सस्कृति स्कूल के प्रधानाचार्य रणदीप मान ने मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक विकास पर प्रेरक सत्र लिया।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इस दौरान प्रतिभागियों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नावली भी भरवाई गई, ताकि वे अपने मानसिक स्वास्थ्य का आत्म-मूल्यांकन कर सकें। सिवाह स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कादियान ने स्वयंसेवकों को श्रमदान और स्वच्छता का महत्व समझाया।

उन्होंने कहा कि एकाग्रता और सकारात्मक सोच से जीवन में बेहतर बदलाव लाया जा सकता है। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सामूहिक श्रमदान से कबड्डी का मैदान भी तैयार किया।

इस मौके पर गुरु गोबिंद सिंह स्कूल के निदेशक मनोज धमीजा, डॉ. पवन गौतम, रविंद्र शर्मा, प्रदीप मलिक, सुनीता, दीप्ति मलिक, मन्नू देशवाल, प्रवीण कुमार व सुरेंद्र राठी मौजूद रहे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: योग, प्रेरणा और श्रमदान का दिया संदेश, स्वयंसेवकों ने तैयार किया कबड्डी का मैदान | पानीपत लाइव - Panipat Live