रिफाइनरी व उद्योग: पानीपत में कैंटर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर रिफाइनरी की तरफ से चोरी की केबल लेकर आ रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पेप्सी पुल के पास नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कैंटर को रुकवाया तो चालक और परिचालक उतरकर भागने लगे।
पुलिसकर्मियों ने प सीआईए-2 के मुख्य सिपाही संदीप कुमार के अनुसार, 19 नवंबर की शाम वह ईएचसी अशोक, सिपाही विजय और सरकारी गाड़ी के चालक सिपाही सम्राट के साथ थाना सदर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
मामले का पूरा विवरण
इसी दौरान जीटी रोड पर पेप्सी पुल के पास मुखबिर से सूचना मिली कि फर्जी नंबर प्लेट लगा एक कैंटर चोरी की केबल लेकर रिफाइनरी की तरफ से आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बड़ौली मार्ग स्थित पेप्सी पुल के सामने कैंटर को रुकवाया।
करनाल के पिंगली के मिले आरोपी पुलिस को देखकर कैंटर से चालक और परिचालक उतरकर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में चालक की पहचान कमल और परिचालक की पहचान बीरू निवासी गांव पिंगली, जिला करनाल के रूप में हुई। पुलिस ने कैंटर के कागजात मांगे तो दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
तांबे और एल्युमीनियम की कीट केबल मिली कैंटर की तलाशी लेने पर अंदर काफी मात्रा में तांबे और एल्युमीनियम की कटी हुई केबल मिली। पूछताछ में दोनों ने केबल चोरी की होने और कैंटर पर लगी नंबर प्लेट फर्जी होने की बात स्वीकार की।
कैंटर का असली चेसिस नंबर और इंजन नंबर भी जांच के लिए दर्ज किया गया। इन धाराओं में किया मुकदमा दर्ज पुलिस ने बरामद केबल और कैंटर को कब्जे में ले लिया है।
एफआईआर में चोरी की केबल का मूल्य 2.50 लाख रुपये और कैंटर का मूल्य 3.90 लाख रुपये दर्शाया गया है। इस तरह बरामद संपत्ति की कुल कीमत 6.40 लाख रुपये है।
थाना सदर पुलिस में दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2), 303(2), 345(3) और 3(5) के तहत मुकदमा नंबर 195 दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
This website follows the DNPA Code of Ethics.।




