हरियाणा: CBI Raid Haryana : पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के एक मामले में CGST विभाग के सुपरिटेंडेंट लवकुश को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने एक निजी फर्म को GST कार्रवाई में राहत दिलाने और भारी जुर्माने से बचाने के बदले रिश्वत की मांग की थी।
शुरुआत में 50 लाख रुपए की रकम मांगी गई, लेकिन बाद में बातचीत के दौरान रिश्वत का सौदा 25 लाख रुपए पर तय हुआ। इसकी पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपए लेने के लिए अधिकारी तैयार हुआ था।
मामले का पूरा विवरण
शिकायत के आधार पर CBI ने जाल बिछाया और रिश्वत की रकम लेते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की शुरुआत एक निजी फर्म के खिलाफ चल रही GST कार्रवाई से हुई।
फर्म के पार्टनर ने CBI को शिकायत देकर बताया कि CGST सुपरिटेंडेंट लवकुश उससे विभागीय कार्रवाई में राहत देने के बदले पैसे मांग रहा है। शिकायत के मुताबिक, अधिकारी ने फर्म पर भारी पेनल्टी नहीं लगाने और भविष्य में कोई डिमांड नोटिस जारी नहीं करने के बदले 50 लाख रुपए मांगे थे।
शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले की प्राथमिक जांच और आरोपों का सत्यापन किया। इस दौरान रिश्वत की रकम को लेकर बातचीत में कई बदलाव सामने आए।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
शुरुआती 50 लाख रुपए की मांग को घटाकर 20 लाख रुपए करने की बात सामने आई, लेकिन बाद के सत्यापन में अधिकारी की ओर से 25 लाख रुपए की मांग किए जाने का खुलासा हुआ। इसमें 10 लाख रुपए पहली किस्त के रूप में देने पर सहमति बनी।
इसके बाद CBI ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप तैयार किया। वीरवार को पंचकूला में शिकायतकर्ता को 10 लाख रुपए लेकर अधिकारी के पास भेजा गया।
जैसे ही सुपरिटेंडेंट ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से तैनात CBI की टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। टीम ने उसके पास से रिश्वत के पूरे 10 लाख रुपए बरामद कर लिए।




