क्राइम व पुलिस: पानीपत में आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पानीपत पुलिस ने बाजारों में गश्त और जनसंवाद अभियान चलाया। थाना तहसील कैंप की टीम ने रविवार को स्काईलार्क मार्केट में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जाय गश्त के दौरान पुलिस ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी और अनजान नंबरों से भेजी जाने वाली संदिग्ध APK व ZIP फाइलों के बारे में जानकारी दी।
पुलिस ने समझाया कि साइबर ठग ऐसे लिंक और फाइलों के जरिए मोबाइल में सेंध लगाकर बैंक खातों से रकम निकाल सकते हैं। इसलिए किसी अनजान व्यक्ति की ओर से भेजे गए लिंक या फाइल को न खोलें और न ही किसी के साथ OTP, बैंक खाते या अन्य गोपनीय जानकारी साझा करें।
मामले का पूरा विवरण
पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर बिना देरी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। साथ ही दुकानदारों को बाजार में यातायात व्यवस्था बनाए रखने, अपनी दुकानों के सीसीटीवी कैमरे चालू और दुरुस्त रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा और साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए ऐसे जागरूकता एवं गश्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे। This website follows the DNPA Code of Ethics.।




