रविवार, 22 नवंबर 2026
समालखापानीपत ब्रेकिंग

संस्कृत भारतीय संस्कृति, संस्कारों और प्राचीन ज्ञान परंपरा की आधारशिला : डॉ. अरविंद शर्मा

समालखा: समालखा में अंतर विद्यालयीय संस्कृत प्रतियोगिता में बोले कैबिनेट मंत्री, युवा पीढ़ी को संस्कृत से जोड़ने पर दिया जोरसंवाद न्यूज एजेंसीसमालखा।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
21 नवंबर 2026 को 03:47 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
संस्कृत भारतीय संस्कृति, संस्कारों और प्राचीन ज्ञान परंपरा की आधारशिला : डॉ. अरविंद शर्मा
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • संस्कृत भारतीय संस्कृति, संस्कारों और प्राचीन ज्ञान परंपरा की आधारशिला : डॉ. अरविंद शर्मा।
  • समालखा: समालखा में अंतर विद्यालयीय संस्कृत प्रतियोगिता में बोले कैबिनेट मंत्री, युवा पीढ़ी को संस्कृत से।
  • वेदों, उपनिषदों, दर्शन, विज्ञान, गणित, आयुर्वेद और जीवन मूल्यों का विशाल ज्ञान संस्कृत में समाहित है।
  • समालखा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

समालखा: समालखा में अंतर विद्यालयीय संस्कृत प्रतियोगिता में बोले कैबिनेट मंत्री, युवा पीढ़ी को संस्कृत से जोड़ने पर दिया जोरसंवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता, संस्कारों और प्राचीन ज्ञान परंपरा की आधारशिला है।

वेदों, उपनिषदों, दर्शन, विज्ञान, गणित, आयुर्वेद और जीवन मूल्यों का विशाल ज्ञान संस्कृत में समाहित है। युवा पीढ़ी को संस्कृत से जोड़ना सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संस्कारवान समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मामले का पूरा विवरण

कैबिनेट मंत्री शनिवार को समालखा में प्राच्य संस्कृत शिक्षा प्रचारक समिति की ओर से आयोजित स्वर्गीय मास्टर रामरत्न स्मारक अंतर विद्यालयीय संस्कृत प्रतियोगिता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आधुनिक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, संस्कारों और भारतीय संस्कृति से जोड़ने पर जोर दे रही है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत मातृभाषा, भारतीय भाषाओं और समग्र शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में कक्षा नौवीं और दसवीं की त्रिभाषा व्यवस्था के तहत हिंदी व अंग्रेजी के साथ संस्कृत, पंजाबी या उर्दू चुनने का प्रावधान है।

वहीं, वर्ष 2026 में 250 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट एवं प्रारंभिक अंग्रेजी विद्यालयों की शुरुआत भी की गई है। डॉ. शर्मा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके समय में संस्कृत शिक्षा के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इनमें कैथल में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना प्रमुख है। उन्होंने कहा कि संस्कृत के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में समाज, शिक्षकों और अभिभावकों की भी समान जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खेलकूद समिति के चेयरमैन मनमोहन भड़ाना ने की, जबकि हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक डॉ. जितेंद्र दयाल सिंह कौशल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
संस्कृत भारतीय संस्कृति, संस्कारों और प्राचीन ज्ञान परंपरा की आधारशिला : डॉ. अरविंद शर्मा | पानीपत लाइव - Panipat Live