बुधवार, 18 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा के इस शहर में बनेगा नया मैन्युफैक्चरिंग हब, 2988 एकड़ में विकसित होगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर

खेल व युवा: Haryana Integrated Manufacturing Cluster : हरियाणा सरकार ने इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को लेकर मेगा प्रोजेक्ट तैयार किया है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
18 नवंबर 2026 को 08:59 am बजे2 मिनट पठन1 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा के इस शहर में बनेगा नया मैन्युफैक्चरिंग हब, 2988 एकड़ में विकसित होगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा के इस शहर में बनेगा नया मैन्युफैक्चरिंग हब, 2988 एकड़ में विकसित होगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर।
  • खेल व युवा: Haryana Integrated Manufacturing Cluster : हरियाणा सरकार ने इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग।
  • इस प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: Haryana Integrated Manufacturing Cluster : हरियाणा सरकार ने इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को लेकर मेगा प्रोजेक्ट तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट के निकट 2988 एकड़ में आईएमसी विकसित किया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 1605 एकड़ में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर आईएमसी में निवेशकों और विशेषकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों एमएसएमई के लिए तैयार कारखाने उपलब्ध कराने की योजना तैयार की जा रही है।

मामले का पूरा विवरण

राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास निगम लिमिटेड एनआईसीडीसी द्वारा शुरू की गई फैक्ट्री एज ए सर्विस एफएएएस पहल के तहत रेडी-टू-मूव फैक्ट्री सुविधाएं विकसित करने के लिए निजी डेवलपर्स से इंटरेस्ट ऑफ एक्सप्रेशन ईओआई मांगे हैं।

एनआईसीडीसी की इस व्यापक योजना के तहत देश के प्रमुख औद्योगिक कॉरिडोरों के अंतर्गत आने वाले 19 इंडस्ट्रियल क्लस्टर को शामिल किया गया है। इसमें अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के तहत हरियाणा का इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, हिसार, पंजाब का राजपुरा-पटियाला क्लस्टर, उत्तर प्रदेश का प्रयागराज और बिहार का गया क्लस्टर भी शामिल है।

इसके अलावा डीएमआईसी और अन्य कॉरिडोरों के जैसे धोलेरा, शेंद्रा-बिडकिन और ग्रेटर नोएडा भी सूची का हिस्सा हैं। आईएमसी के प्रथम चरण में 1605 एकड़ भूमि पर क्लस्टर विकसित किया जाएगा सड़कें एवं यूटिलिटीज 231.26 15.82 प्रतिशत हरियाली एवं जल निकाय 242.52 15.11 प्रतिशत संस्थागत/सार्वजनिक 48.6 3.03 प्रतिशत निजी क्षेत्र की विशेषज्ञता और कड़े पात्रता मानदंड इस राष्ट्रीय परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए एनआईसीडीसी ने उच्च क्षमता वाले निजी डेवलपर्स के एम्पैनलमेंट के लिए सख्त नियम तय किए हैं।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

विकास का अनुभव : डेवलपर्स के पास पिछले 15 वर्षों में कम से कम 10 लाख वर्ग फुट निर्मित और परिचालनरत क्षेत्र का अनुभव होना अनिवार्य है, जिसमें न्यूनतम एक प्रोजेक्ट 2 लाख वर्ग फुट या उससे अधिक के विनिर्माण उपयोग वाला हो।

वित्तीय क्षमता : भाग लेने वाली कंपनियों का औसत वार्षिक टर्नओवर वित्त वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के दौरान कम से कम 100 करोड़ रुपये होना चाहिए। व्यावसायिक मॉडल: इस पूरी प्रक्रिया में लीज-आधारित विकास, राजस्व साझेदारी, संयुक्त उद्दाम या निवेशक-ऑपरेटर मॉडल जैसे विभिन्न व्यावसायिक विकल्पों का समावेश किया गया है।

छोटे उद्यमी बिना भारी निवेश के सीधे शुरू कर सकेंगे उत्पादन एयरपोर्ट के निकट 2988 एकड़ में विकसित हो रहे आईएमसी के लिए फैक्ट्री एज ए सर्विस कॉन्सेप्ट एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और रेल-रोड कनेक्टिविटी के बीच स्थित होने के कारण हिसार पहले ही लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट का हब बन रहा है। तैयार फैक्ट्री परिसरों की उपलब्धता से उन छोटे और मध्यम उद्यमियों एमएसएमई को बड़ा लाभ मिलेगा, जिनके पास भूमि और भवन निर्माण के लिए बड़ा बजट नहीं होता।

वे अपनी पूंजी का उपयोग सीधे तौर पर अत्याधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण मशीनरी और कुशल मानव संसाधन जुटाने में कर सकेंगे। क्या है फैक्ट्री एज ए सर्विस कॉन्सेप्ट, क्या है लाभ आमतौर पर किसी नए उद्योग की स्थापना के लिए उद्यमी को पहले जमीन खरीदनी पड़ती है, फिर नक्शा पास कराकर फैक्ट्री भवन बनवाना होता है, विभिन्न अनुमतियों के चक्कर में महीनों या सालभर का समय गंवाना पड़ता है।

एफएएएस मॉडल के तहत निजी डेवलपर्स द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस फैक्ट्री शेड, मॉड्यूलर इंडस्ट्रियल यूनिट्स और मल्टी-टेनेंट फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स पहले से तैयार किए जाएंगे। उद्यमी इन परिसरों को सीधे लीज पर लेकर अपनी मशीनरी स्थापित करेंगे और बिना किसी देरी के उत्पादन शुरू कर सकेंगे।

अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।

वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है।

जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा के इस शहर में बनेगा नया मैन्युफैक्चरिंग हब, 2988 एकड़ में विकसित होगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर | पानीपत लाइव - Panipat Live