गुरुवार, 19 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा में गांवों की लाखों संपत्तियों पर बड़ा फैसला, रिकार्ड सुधारने के लिए आनलाइन प्रक्रिया शुरू

खेल व युवा: Haryana Property Card : हरियाणा के ग्रामीण अंचल के गांवों में लाल डोरे (फिरनी) के भीतर रहने वाले लाख परिवारों के लिए नई शुरुआत हो गई है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
19 नवंबर 2026 को 01:59 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा में गांवों की लाखों संपत्तियों पर बड़ा फैसला, रिकार्ड सुधारने के लिए आनलाइन प्रक्रिया शुरू
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा में गांवों की लाखों संपत्तियों पर बड़ा फैसला, रिकार्ड सुधारने के लिए आनलाइन प्रक्रिया शुरू।
  • खेल व युवा: Haryana Property Card : हरियाणा के ग्रामीण अंचल के गांवों में लाल डोरे (फिरनी) के भीतर रहने।
  • इस अभियान को धरातल पर उतारने के लिए प्रत्येक जिले के प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: Haryana Property Card : हरियाणा के ग्रामीण अंचल के गांवों में लाल डोरे (फिरनी) के भीतर रहने वाले लाख परिवारों के लिए नई शुरुआत हो गई है। पीढ़ियों से बिना पक्के कागजात और जुबानी सौदों के सहारे चल रही आवासीय संपत्तियों को कानूनी वैधता देने की कड़ी में आपत्तियां दर्ज कराने के लिए आज से पोर्टल आम जनता के लिए खुल जाएगा।

इस अभियान को धरातल पर उतारने के लिए प्रत्येक जिले के प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी कड़ी में अधिकारियों के लिए एक विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया गया, जिसमें एडीसी, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सभी ब्लॉकों के बीडीपीओ और राजस्व विभाग के तमाम फील्ड अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

मामले का पूरा विवरण

ट्रेनिंग में अधिकारियों को पोर्टल की कार्यप्रणाली, नागरिकों की सहायता करने और प्राप्त आपत्तियों के पारदर्शी वेरिफिकेशन की बारीकियां समझाई गईं। 90 दिन के भीतर घर बैठे दर्ज करवाएं आपत्तियां पोर्टल पर कोई भी नागरिक रेवेन्यू हरियाणा की वेबसाइट पर जाकर अपने जिले और गांव का चयन कर तथा अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करके अपनी संपत्ति का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकता है।

90 दिनों के भीतर पोर्टल पर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। 90 दिनों की समय सीमा समाप्त होने और आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात, इसी पोर्टल के माध्यम से असली मालिकों के स्वामित्व कार्ड (प्रॉपर्टी कार्ड) ऑटोमैटिक जनरेट हो जाएंगे।

राजस्व अधिकारियों को त्वरित निपटान के कड़े निर्देश हिसार डीसी महेंद्रपाल ने बताया कि जिले के सभी उपमंडलाधीशों, तहसीलदारों और राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पोर्टल पर प्राप्त होने वाली हर आपत्ति और शिकायत का निपटान प्राथमिकता के आधार पर साथ-साथ सुनिश्चित किया जाए।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

कमेटियां पोर्टल पर देगी अपनी राय हिसार तहसीलदार मुकेश शर्मा ने बताया कि पोर्टल पर आने वाली आपत्तियों जैसे रकबा कम या ज्यादा दर्ज होना, या पैतृक संपत्ति में भाइयों के हिस्से का नाम छूट जाना की जमीनी हकीकत जांचने के लिए विलेज लेवल कमेटियों का गठन किया गया है।

यह स्थानीय कमेटी ही तमाम आपत्तियों की बारीकी से जांच कर पोर्टल पर अपनी रिपोर्ट और राय देगी, जिसके आधार पर आगे का समाधान किया जाएगा। अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी। जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है।

यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है। जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा में गांवों की लाखों संपत्तियों पर बड़ा फैसला, रिकार्ड सुधारने के लिए आनलाइन प्रक्रिया शुरू | पानीपत लाइव - Panipat Live