गुरुवार, 19 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा के 4 जिलों के 6 गांवों में अब बनेगी बिजली, बदलेगा बिजली सप्लाई का तरीका, मेगा प्लान तैयार

खेल व युवा: Haryana Solar Energy : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम यानी डीएचबीवीएन ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
19 नवंबर 2026 को 07:54 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा के 4 जिलों के 6 गांवों में अब बनेगी बिजली, बदलेगा बिजली सप्लाई का तरीका, मेगा प्लान तैयार
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा के 4 जिलों के 6 गांवों में अब बनेगी बिजली, बदलेगा बिजली सप्लाई का तरीका, मेगा प्लान तैयार।
  • खेल व युवा: Haryana Solar Energy : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम यानी डीएचबीवीएन ने बिजली उत्पादन के।
  • निगम द्वारा बिजली का उत्पादन पहले से स्थापित किए गए बिजलीघरों में किया जाएगा और गांव में खाली पड़ी जमीन।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: Haryana Solar Energy : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम यानी डीएचबीवीएन ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। अब हरियाणा के 4 जिलों के 6 गांवों में बिजली का उत्पादन होगा।

निगम द्वारा बिजली का उत्पादन पहले से स्थापित किए गए बिजलीघरों में किया जाएगा और गांव में खाली पड़ी जमीन पर बिजली का उत्पादन किया जाएगा और इन जगह पर सौलर सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। इन छह गांवों में बिजली का उत्पादन करने के लिए इसको इन गांवा व आसपास के गांवों में एग्रीकल्चर फीडर्स में सप्लाई दी जाएगी।

मामले का पूरा विवरण

ऐसे में जहां एग्रीकल्चर फीडर्स को पूरी बिजली मिल सकेगी, वहीं बिजली निगम की आय भी बढ़ने वाली है। बिजली निगम ने इसके लिए हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व फतेहाबाद का चयन किया गया है।

इन जिलों में प्रोजेक्ट सफल होने के बाद निगम की तरफ से इसका विस्तार प्रदेश के दूसरे जिलों में किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत दक्षिण हरियाणा के 6 बिजलीघरों में कुल 6.5 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट बनकर पूरी तरह तैयार हो गए हैं।

33 केवी बिजलीघरों की खाली जमीनों पर सोलर पैनल लगेंगे, इनसे उत्पन्न बिजली को बिजलीघर के 11 केवी एग्रीकल्चर फीडर्स से जोड़ा जाएगा। जिससे आसपास के गांवों में खेती में ट्यूबवेल में इस्तेमाल हो रही बिजली लाइनों को जोड़कर खेती के लिए इस बिजली का इस्तेमाल होगा।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इस कड़ी में हिसार जिले के चूली बागड़ियान और स्याहड़वा बिजलीघर भी शामिल हैं, जहां सोलर प्लांट स्थापित किए गए हैं। इन प्लांटों से बनने वाली बिजली को 11 केवी लाइनों के जरिए सीधे आसपास के गांवों के उपभोक्ताओं तक डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।

बिजलीघरों की खाली पड़ी जमीनों का यह बेहतरीन और उत्पादक इस्तेमाल किया जा रहा है। कैसे काम करता है बिजलीघर का यह सोलर प्रोजेक्ट खाली जमीनों का सदुपयोग : ज्यादातर 33 केवी सब स्टेशनों बिजलीघर परिसरों में काफी मात्रा में जमीन खाली पड़ी रहती है।

बिजली निगम ने इसी बेकार पड़ी जमीन सोलर पैनल स्थापित किए हैं। सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन : दिन के समय सूरज की रोशनी जब इन सोलर पैनलों पर पड़ती है तो फोटोवोल्टिक सेल्स के जरिए सौर ऊर्जा सीधे बिजली में बदलती है, जिसे एसी बिजली में परिवर्तित किया जाता है।

11 केवी लाइनों से गांवों में डिस्ट्रीब्यूशन : 33 केवी बिजलीघर के सोलर प्लांट में तैयार होने वाली इस बिजली को सीधे 11 केवी एग्रीकल्चर लाइनों से जोड़ा जाएगा। इसके बाद 11 केवी फीडर लाइनों के जरिए इस ग्रीन एनर्जी को आसपास के ग्रामीण इलाकों के खेती में उपयोग होने वाले पंपों में इस्तेमाल किया जाएगा।

फायदा: इससे एक ओर जहां ग्रिड पर लोड कम होता है और ट्रांसमिशन लॉस घटता है। वहीं स्थानीय स्तर पर गांवों में खेती के लिए सुचारू और पर्यावरण अनुकूल बिजली मिलती है।

बिजली निगम एसई अविनाश यादव ने बताया कि बिजली निगम के 33 केवी बिजलीघरों के पास खाली जमीनों पर सोलर पैनल्स लगाकर एग्रीकल्चर फीडर जोड़कर यहां सप्लाई दिए आने का पायलट प्रोजेक्ट है। हिसार सर्कल के दो गांव चूली बागड़ियान व स्याहड़या को इसमें शामिल किया गया है।

चूली बागड़ियान हिसार 0.9 मेगावाट मकड़ाना चरखी दादरी 1.5 मेगावाट रुदरौल चरखी दादरी 1.5 मेगावाट अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी। जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है।

यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है। जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा के 4 जिलों के 6 गांवों में अब बनेगी बिजली, बदलेगा बिजली सप्लाई का तरीका, मेगा प्लान तैयार | पानीपत लाइव - Panipat Live