गुरुवार, 19 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

Haryana New Bus Stand : हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड, 50 गांव को मिलेगी एक साथ कनेक्टिविटी

हरियाणा: Haryana New Bus Stand : : हरियाणा के रेवाड़ी जिला को अगले एक साल में नया बस स्टैंड मिल जाएगा। इसके लिए काम तेजी चल रहा है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
19 नवंबर 2026 को 02:07 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Haryana New Bus Stand : हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड, 50 गांव को मिलेगी एक साथ कनेक्टिविटी
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Haryana New Bus Stand : हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड, 50 गांव को मिलेगी एक साथ कनेक्टिविटी।
  • हरियाणा: Haryana New Bus Stand : : हरियाणा के रेवाड़ी जिला को अगले एक साल में नया बस स्टैंड मिल जाएगा।
  • गौरतलब है कि रेवाड़ी के रामगढ़ रोड स्थित सेक्टर-12 में नया और आधुनिक बस स्टैंड बनाया जा रहा है।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: Haryana New Bus Stand : : हरियाणा के रेवाड़ी जिला को अगले एक साल में नया बस स्टैंड मिल जाएगा। इसके लिए काम तेजी चल रहा है।

गौरतलब है कि रेवाड़ी के रामगढ़ रोड स्थित सेक्टर-12 में नया और आधुनिक बस स्टैंड बनाया जा रहा है। हालांकि इसकी घोषणा तत्कालीन कांग्रेस सरकार में 20212-13 में हुई थी, लेकिन अब इसका काम तेजी से चल रहा है।

मामले का पूरा विवरण

अधिकारियों का कहना है कि बस स्टैंड का करीब 25 प्रतिशत काम अभी तक किया जा चुका है। हालांकि साल 2028 में मार्च महीने तक बस स्टैंड का निर्माण पूरा किया जाना है।

दरअसल शहर के लिए नया बस स्टैंड रेवाड़ी शहर की बड़ी जरूरत है। क्योंकि इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

फिलहाल शहर के अंदर बस स्टैंड होने के कारण इसके पास के सर्कुलर पर काफी भीड़ रहती है। साथ ही यहां अतिक्रमण और वाहनों के दबाव के कारण व्यवस्था गड़बड़ा जाती है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

यहां बन रहा है नया बस स्टैंड दरअसल रेवाड़ी का नया बस अब सेक्टर 12 में बनाया जा रहा है। इससे जहां शहर की भीड़ से राहत मिलेगी, वहीं इस बस स्टैंड को एनएच-48 और एनएच-352 डब्ल्यू से जोड़ने की योजना है।

ऐसे में रोडवेज बसों विशेषकर लंबे रूट की बस शहर में नहीं जाएंगी। बाहर से ही बस स्टैंड की कनेक्टिविटी हो जाएगी।

इस नए बस स्टैंड के निर्माण से आसपास के 50 गांव को एक साथ कनेक्टिविटी मिलेगी . 65.32 करोड़ रुपये होंगे खर्च हालांकि इस बस स्टैंड की घोषणा करीब 14 साल पहले हुई थी, लेकिन इसके बाद इसकी सुध नहीं ली गई।

पिछले यानी 2025 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोबारा शिलान्यास करते हुए काम शुरू करवाया था। इस परियोजना पर 65.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसमें से 42 करोड़ रुपये मुख्य भवन के सिविल कार्य पर खर्च होने हैं तो बाकी राशि अन्य कार्यों पर लगेगी। हरियाणा के बड़े बस स्टैंड में होगा शुमार रेवाड़ी का नया बस स्टैंड प्रदेश के बड़े बस स्टैंड में शुमार होगा।

क्योंकि इसका निर्माण 20 एकड़ से अधिक भूमि पर हो रहा है। मुख्य बस स्टैंड परिसर 15 एकड़ में बनाया जा रहा है।

पांच एकड़ में रोडवेज की कार्यशाला के साथ-साथ इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनना है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Haryana New Bus Stand : हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड, 50 गांव को मिलेगी एक साथ कनेक्टिविटी | पानीपत लाइव - Panipat Live