बुधवार, 25 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा पंचायत खातों से 100 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी, पूरे प्रदेश में जांच शुरू

समालखा: Haryana Panchayat Fund Scam : हरियाणा के ग्राम पंचायतों के खाते साइबर ठगों के निशाने पर आ गए है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
25 नवंबर 2026 को 05:09 am बजे2 मिनट पठन1 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा पंचायत खातों से 100 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी, पूरे प्रदेश में जांच शुरू
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा पंचायत खातों से 100 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी, पूरे प्रदेश में जांच शुरू।
  • समालखा: Haryana Panchayat Fund Scam : हरियाणा के ग्राम पंचायतों के खाते साइबर ठगों के निशाने पर आ गए है।
  • हैकरों ने फर्जी डिजिटल हस्ताक्षरों के जरिये दीपावली के बाद प्रदेश की विभिन्न पंचायत संस्थाओं के खातों से।
  • समालखा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

समालखा: Haryana Panchayat Fund Scam : हरियाणा के ग्राम पंचायतों के खाते साइबर ठगों के निशाने पर आ गए है। जहां पर साइबर ठगों ने पंचायतों के खातों से लगभग 100 करोड़ रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है।

हैकरों ने फर्जी डिजिटल हस्ताक्षरों के जरिये दीपावली के बाद प्रदेश की विभिन्न पंचायत संस्थाओं के खातों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की रकम की ठगी कर ली। शुरुआती पड़ताल में सामने आया कि इस अवधि में हुए करीब 80 प्रतिशत भुगतान पंचायती राज विभाग की ओर से जारी ही नहीं किए गए थे।

मामले का पूरा विवरण

मामला खुलते ही विभाग ने साइबर पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद अब तक करीब आठ करोड़ रुपये फ्रीज कराए जा चुके हैं। फरीदाबाद, करनाल जिले के नीलोखेड़ी, फतेहाबाद के भट्टू कलां, अंबाला के साहा, रोहतक के महम, बल्लभगढ़ और पानीपत के समालखा, इसराना में गड़बड़ी सामने आने के बाद अब पूरे प्रदेश के खातों की जांच हो रही है।

नियमों के तहत पंचायत खातों से राशि निकालने के लिए दो अधिकृत पदाधिकारियों (सरपंच-ग्राम सचिव या पंचायत समिति अध्यक्ष-सीईओ) के डिजिटल हस्ताक्षर (डोंगल) अनिवार्य हैं। इसके बावजूद पंचायत संस्थाओं के खातों से बिना डोंगल की अनुमति के बैंक को भुगतान आदेश भेज दिए गए।

जांच की जा रही है कि सुरक्षा में किस स्तर पर सेंध लगी। खिलौना कंपनी के बैंक खाते से हुआ खुलासा नोएडा की एक खिलौना कंपनी के महज 100 रुपये बैलेंस वाले खाते में 14 और 15 नवंबर को सात लेनदेन से 74.70 लाख रुपये पहुंचे।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

संदिग्ध लेनदेन पर संबंधित बैंक ने पीएनबी को सतर्क किया। सत्यापन में अधिकारियों ने भुगतान से इन्कार कर दिया।

खाते से 25 लाख फ्रीज हुए, जबकि 50 लाख रुपये 100 खातों के जरिये हजारों खातों में चले गए। सरकार ने बैंक से वापस मांगी पूरी रकम पंचायती राज मुख्यालय के जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रदीप कुमार की शिकायत पर पंचकूला साइबर थाने में केस दर्ज हुआ है।

विभाग ने पीएनबी व पोर्टल संचालक कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं सरकार ने बैंक से पूरी रकम वापस मांगी है। फतेहाबाद के लीड बैंक मैनेजर लहरीमल ने बताया कि यह गंभीर मामला है।

खातों की केवाईसी, अधिकृत कर्मियों के मोबाइल नंबर और बैंक व विभागीय रिकार्ड का मिलान किया जाएगा। जांच पूरी करने के लिए दूसरे जिलो से स्टाफ लगाया गया है।

अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।

वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है।

यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है। जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा पंचायत खातों से 100 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी, पूरे प्रदेश में जांच शुरू | पानीपत लाइव - Panipat Live