शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा में प्रापर्टी रजिस्ट्री का बदला नियम, अब नगर परिषद नहीं तहसील तय करेगी वैधता

खेल व युवा: Property Registration Haryana : हरियाणा सरकार ने प्रापर्टी रजिस्ट्री के नियमों बड़ा बदलाव किया है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 11:23 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा में प्रापर्टी रजिस्ट्री का बदला नियम, अब नगर परिषद नहीं तहसील तय करेगी वैधता
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा में प्रापर्टी रजिस्ट्री का बदला नियम, अब नगर परिषद नहीं तहसील तय करेगी वैधता।
  • खेल व युवा: Property Registration Haryana : हरियाणा सरकार ने प्रापर्टी रजिस्ट्री के नियमों बड़ा बदलाव किया है।
  • हरियाणा सरकार ने यूएलबी हरियाणा प्रॉपर्टी आईडी पोर्टल से एरिया के अथाराइज्ड और अनअथाराइज्ड का टैग हटा लिया है।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: Property Registration Haryana : हरियाणा सरकार ने प्रापर्टी रजिस्ट्री के नियमों बड़ा बदलाव किया है। अब शहर की प्रापर्टी की रजिस्ट्री होगी या नहीं यह तय नगर परिषद नहीं बल्कि तहसील द्वारा तय की जाएगी।

हरियाणा सरकार ने यूएलबी हरियाणा प्रॉपर्टी आईडी पोर्टल से एरिया के अथाराइज्ड और अनअथाराइज्ड का टैग हटा लिया है। यानी प्रापर्टी आईडी पर लगा टैग अब किसी संपत्ति को वैध या अवैध साबित नहीं करेगा।

मामले का पूरा विवरण

नगर परिषद की भूमिका केवल प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया ड्यूज तक सीमित रहेगी। रजिस्ट्री के समय तहसील स्तर पर राजस्व रिकॉर्ड और दस्तावेजों के आधार पर संपत्ति की वैधता जांची जाएगी।

उन इसका सीधा फायदा कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मिल सकता है, जहां पूरी कॉलोनी वैध है, लेकिन किसी एक गली या हिस्से को अनअथॉराइज्ड दर्ज कर दिया गया है। ऐसे लोगों की प्रॉपर्टी आईडी से अनअथॉराइज्ड का टैग हटने के बाद रजिस्ट्री का रास्ता संबंधित राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर तय होगा।

नई व्यवस्था के तहत नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं की भूमिका केवल बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की एनओसी जारी करने तक सीमित रहेगी। संपत्ति वैध है या अवैध, इसकी जांच रजिस्ट्री के समय तहसील स्तर पर राजस्व रिकॉर्ड और दस्तावेजों के आधार पर की जाएगी।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

प्रदेश में लाखों प्रॉपर्टी पर लगा था अवैध का टैग नगर परिषद के प्रोर्टल पर हरियाणा के अलग-अलग शहरों की लाखों प्रापटी पर अवैध का टैग लगा हुआ था। जहां पर लोग उसको वैध घोषित करने के लिए नगर परिषद कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनका समाधान नहीं मिल रहा था।

अकेले कैथल शहर में करीब 2500 मकान, दुकान और प्लॉट पोर्टल पर अवैध दर्ज थे, जबकि एक-दो साल पहले यही क्षेत्र वैध थे। काफी लोग तो ऐसे थे कि कॉलोनी आज भी सरकारी रिकॉर्ड में पूरी तरह अवैध दर्ज है।

अब शायद इस कॉलोनी में भी रजिस्ट्री हो पाएं। इस बदलाव से उन परिवारों को सीधा लाभ होगा जिनकी रजिस्ट्री या जरूरी काम प्रॉपर्टी आईडी में गलत टैग या तकनीकी पेच के कारण अटके हुए थे।

साथ ही, अनजाने में होने वाली त्रुटियों को लेकर नगर निकाय कर्मियों को राहत मिलेगी। कैथल नगर परिषद सचिव मोहनलाल ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी के पोर्टल से अवैध और वैध का टैग हटा दिया है।

अब तहसील स्तर पर ही ये तय होगा की किस एरिया की रजिस्ट्री होगी। लेकिन नगर परिषद प्रॉपर्टी टैक्स सहित अन्य ड्यूस पहले की तरह ही लेगी।

अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।

वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है।

यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है। जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा में प्रापर्टी रजिस्ट्री का बदला नियम, अब नगर परिषद नहीं तहसील तय करेगी वैधता | पानीपत लाइव - Panipat Live